India-China Conflict:भारतीय नौसेना ने पनडुब्बी ‘वागिर’ का किया स्वागत, चीन की उड़ी नींद

भारत-चीन के बीच लद्दाख की सीमा पर लगातार तनाव बना हुआ है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारत अपनी सैन्य क्षमता को बढ़ाता जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को भारतीय नौसेना की स्कॉर्पीन श्रेणी की 5वीं पनडुब्बी “वागिर” को मुंबई स्थित मझगांव डॉकयार्ड से लॉन्च किया गया। जानकारी के मुताबिक इस पनडुब्बी को रक्षा राज्यमंत्री श्रीपद नाइक की पत्नी विजया के द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये लांच किया गया।

इस लिए पड़ा “वागिर” नाम
हिंद महासागर में एक खतरनाक व घातक शिकारी मच्छली पायी जाती है जिसका नाम वागिर है। इस लिए दुश्मनों को इसकी ताकत याद दिलाने के लिए इसका नाम वागिर रखा गया। बता दें कि पहली वागिर पनडुब्बी रूस से आई थी। उस पनडुब्बी को 3 दिसंबर, 1973 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था वहीं उसे 7 जून, 2001 को सेवामुक्त कर दिया गया था।

यह है खासियत:-
• यह पनडुब्बी सतह व पनडुब्बी रोधी युद्ध, खुफिया सूचनाओं को एकत्र करने, जरुरत पड़ने पर सुरंग बिछाने व दुश्मनों पर चौकसी में माहिर।

• यह पनडुब्बी टारपीडो हमले के साथ ही ट्यूब के द्वारा दागी जाने वाली पोतरोधी मिसाइल भी लांच करने में सक्षम है।

• दुश्मन के रडार की पहुंच से बाहर है यह पनडुब्बी।

• यह समान्य पनडुब्बियों की तुलना में आवाज कम करती है और इसके सतीक आकार के कारण यह पानी में तेजी से बिना रुके चल सकती है।

• यह पनडुब्बी पानी में अच्छी तरह से छिप जाती है जिससे दुश्मनों तक खबर नही होती।

कलवरी श्रेणी में शामिल:-
• बता दें कि इस पनडुब्बी का निर्माण भार में ही किया जा रहा है, वहीं “वागिर” कलवरी श्रेणी की छह पनडुब्बियों में से एक है।

• यदि बात करें इस पनडुब्बी के डिजाइन की तो इसे फ्रांसीसी नौसेना एवं ऊर्जा कंपनी “DCNS” के द्वारा डिजाइन किया गया है।

• इस पनडुब्बी को भारतीय नौसेना के प्रोजेक्ट-75 के अंतर्गत मेक इन इंडिया अभियान के तहत बनाया जा रहा है।

• जानकारी के मुताबिक इस श्रेणी की पहली पनडुब्बी कलवरी है वहीं अन्य पनडुब्बियां खंडेरी, करंज व वेला हैं।

• यदि बात करें कलवरी और खंडेरी पनडुब्बियों कि तो ये भारतीय नौसेना में शामिल की जा चुकी हैं वहीं करंज का अभ्यास जारी है।

• जानकारी के मुताबिक पनडुब्बी वेला का समुद्री ट्रायल को अंतिम रूप दिया जा चुका है वहीं छठी पनडुब्बी वागशीर को जल्द लॉन्च किये जाने पर चर्चा की जा रही है।

LIVE TV