इनकम टैक्स  ने भेजा शाहरुख खान को नोटिस, सील हुआ हाउस

मुंबई। शाहरुख खान इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्‍ट में बिजी हैं। लेकिन इन सबके बीच ही वह एक नई मुसीबत में फंस गए हैं। वह इनकम टैक्‍स के फेर में आ गए हैं। उनकी मुश्‍किलें ऐसी बढ़ गई हैं कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने फार्म हाउस सील कर दिया है।

इनकम टैक्‍स

उनका अलीबाग वाला फार्म हाउस सील कर दिया गया है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने ये कार्रवाई बेनामी संपत्ति लेनदेन निषेध अधिनियम के तहत की है। इस मामले में शाहरुख को नोटिस भी भेजा गया है। उनके पास 90 दिन समय है।

उन्‍हें 90 दिन के अंदर ही नोटिस का जवाब देना होगा। उनपर खेती वाली जमीन पर फार्म हाउस बनाने का आरोप लगाया गया है। ऐसा करना महाराष्ट्र में नियमों के खिलाफ है।

शाहरुख का यह फार्म हाउस 20 हजार वर्ग मीटर में फैला हुआ है। लगभग इसकी  14.67 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

खबरों के मुताबिक, इस जमीन को किंग खान ने खेती के लिए खरीदी थी। लेनजेन पीबीटी अधिनियम की धारा 2(9) के अंर्तगत यह बेनामी लेनदेन होता है। देजा वू फार्म्स ने शाहरुख की मदद के लिए बेनामी खरीदार का काम किया था।

यह भी पढ़ें: फैमिली के साथ हॉलीडे एंजॉय कर रहीं मालिनी

यह भी पढ़ें: बॉक्स-ऑफिस कलेक्‍शन को जरूरी नहीं समझते कार्तिक आर्यन

शाहरुख का यह अलीबाग वाला फार्म हाउस पहले भी सुर्खियों में रह चुका है। अक्सर किंग खान यहां पार्टी करते हैं। उनकी बर्थडे भी यहां सेलिब्रेट की जाती है।

LIVE TV