पर्यावरण मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में PM मोदी ने कहा – ‘मैंने पूरा किया नेहरू जी का काम’

PM मोदी ने आज गुजरात में पर्यावरण मंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “आज का नया भारत नई सोच और नई अप्रोच के साथ आगे बढ़ रहा है। अपने कमिटमेंट को पूरा करने के हमारे ट्रैक रिकॉर्ड के कारण ही दुनिया आज भारत के साथ जुड़ भी रही है।”

PM नरेंद्र मोदी ने गुजरात के एकता नगर में देश के अलग अलग राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया और पर्यावरण मंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित भी किया। सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं इस सम्मेलन में उपस्थित सभी राज्यों से पर्यावरण संरक्षण में सर्वोत्तम प्रथाओं को सीखने और पूरे भारत में सफल समाधान लागू करने का आग्रह करता हूं। एकता नगर में आयोजित हो रहे पर्यावरण मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हम ऐसे समय मिल रहे हैं, जब भारत अगले 25 साल के लिए नए लक्ष्य तय कर रहा है।

बिहार में आज अमित शाह की बड़ी रैली, जानिए महागठबंधन के खिलाफ BJP का मास्टर प्लान

PM मोदी ने कहा – ‘भारत आज दुनिया को नेतृत्व दे रहा है, अगले 25 साल बहुत महत्वपूर्ण’

पीएम मोदी ने कहा, “आज का नया भारत, नई सोच, नई अप्रोच के साथ आगे बढ़ रहा है। आज भारत तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्था भी है और निरंतर अपनी इकॉलोजी को भी मजबूत कर रहा है। हमारे फॉरेस्ट कवर में वृद्धि हुई है और झीलों का दायरा भी तेज़ी से बढ़ रहा है। भारत आज दुनिया को नेतृत्व दे रहा है। आगामी 25 साल देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। अपने कमिटमेंट को पूरा करने के हमारे ट्रैक रिकॉर्ड के कारण ही दुनिया आज भारत के साथ जुड़ भी रही है।”

मैंने पूरा किया नेहरू जी का काम
PM मोदी ने कहा, सरदार सरोवर डैम का शिलान्यास आजादी के तुरंत बाद किया गया था। सरदार वल्लभभाई पटेल ने इसमें बहुत बड़ी भूमिका निभाई थी और पंडित नेहरू ने शिलान्यास किया था, लेकिन सारे अर्बन नक्सल मैदान में आ गए। झूठा प्रचार किया गया कि अभियान पर्यावरण विरोधी है। जिस काम की शुरआत नेहरू जी ने की थी वह मेरे आने के बाद पूरा हुआ।

आमिर खान की बेटी आइरा की हुई सगाई, जानिए किसे पहनाई प्यार की अंगूठी

LIVE TV