कबड्डी के खेल में दो समुदायों के बीच चले लाठी-डंडे, सभी घायल अस्पताल में भर्ती

रिपोर्ट- अनुज वार्ष्णेय

अलीगढ़। अलीगढ़ में कबड्डी को लेकर उठे विवाद में दो समुदाय आमने-सामने आ गये। लाठी डंडे और पथराव में छह लोग घायल हो गए। जिन्हें दीन दयाल उपाध्याय सरकारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

kabbadi me jhagda

घटना थाना क्वार्सी के ईकरी गांव की है। बताया जा रहा है कि लड़कों के बीच में कबड्डी खेली जा रही थी और इसी कबड्डी में विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने बताया कि एक समुदाय के लोग घर की छतों से पथराव किया जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये।

मौके पर  पुलिस के पहुंचने पर पथराव शांत हुआ और पथराव करने वाले आरोपी फरार हो गये। शब्बीर  नाम के व्यक्ति ने इस लड़ाई को रोकने की कोशिश की लेकिन वे भी पथराव में घायल हो गये। शब्बीर एएमयू में जॉब करते हैं।

यह भी पढ़े: मुजफ्फरनगर में कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत, बीजेपी विधायक ने बरसाये फूल

घायल दिलशेर ने बताया कि कबड्डी खेलने के दौरान बहसबाजी करने लगे। हमला करने वालों में सोनू व मनोज आदि शामिल है। दिलशेर ने बताया कि बच्चे बच्चे खेल रहे थे लेकिन बड़े बीच में आ गये जिससे विवाद बढ़ गया। शहाबुद्दीन के आंख में गंभीर चोट आई है। वहीं इलाके में फोर्स तैनात कर दी गई है।

LIVE TV