उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक बेहद जघन्य और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। भावनपुर थाना क्षेत्र की गोकुलधाम कॉलोनी में एक पिता और उसकी सौतेली पत्नी ने मिलकर अपनी 12वीं कक्षा पढ़ रही नाबालिग बेटी खुशबू की बेरहमी से हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने पहले तकिए से लड़की का मुंह दबाकर उसकी हत्या की और फिर शव को गढ़ गंगा (गढ़मुक्तेश्वर) ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।
जब यह खबर मृतका के ननिहाल पहुंची तो परिजनों को शक हुआ। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी पक्ष ने मृतका के मामा-मामी पर भी जानलेवा हमला कर दिया।
कड़ी पूछताछ में पिता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।



