नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अमर कहानियां फिल्मजगत के पर्दे पर किसी से कम नहीं

(गौरव मिश्रा)

आज 23 जनवरी 2022 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 125वीं जयंती है। सुभाष चंद्र बोस को नेताजी के नाम से भी जाना जाता है। इनका जन्म 23 जनवरी को हुआ था। भारत को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता दिलाने में नेताजी का बहुत बड़ा योगदान रहा। नेताजी के जीवन पर फिल्मजगत में बहुत सी मूवी और वेब सीरीज बनायीं गयी है जो बहुत हिट भी हुई, आइये कुछ मूवी वेब सीरीज के बारे में आपको बताते है।

समाधि (1950)

समाधि एक जासूसी फिल्म है जिसमे नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन को बखूबी दिखाया गया। इस फिल्म के निर्देशक रमेश सहगल थे और यह फिल्म 1950 की सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म रही।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस: द फॉरगॉटन हीरो (2004)

इस फिल्म में आजाद हिन्द फ़ौज और नेताजी की लीडरशिप के बारे में दिखाया गया है। यह फिल्म श्याम बोनेगल द्वारा लिखित और निर्देशन के तौर पर बनाई गई इस फिल्म को दर्शको ने बहुत पसंद किया।

नेताजी (2019)

नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर बना यह बंगाली जगत का एक सीरियल है जिसका प्रीमियर 14 जनवरी 2019 को हुआ। इस सीरियल में नेताजी की बचपन से लेकर युवा तक की सभी कहानियों के बारे में दिखाया गया है।

LIVE TV