IMA के दो कैडेट्स की हुई मौत का एक और हुआ खुलासा

IMAदेहरादून: भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) हो रही है कैडेट्स की मौत का एक सच सामने आया है। ये दोनों कैडेट्स जिनकी मौत हुई है एक पंजाब और एक पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। इनकी मौत का एक औऱ खुलासा हुआ है। आईएमए प्रशासन के अध‌िकारियों ने खुद ये बात कबूली है।

रव‌िवार को कैडेट्स की मौत के बाद सोमवार को अध‌िकारियों ने खुलकर सारी बातें सामने रखी। उन्होंने बताया क‌ि, सात कैडेट्स ‘पहला कदम’ ट्रेनिंग कैंप के दौरान सहारनपुर के बादशाहीबाग में बेहोश हुए थे।

यह भी पढ़े- पांच दिवसीय यात्रा पर 23 अगस्त को भारत पहुंचेंगे नेपाली प्रधानमंत्री

इनमें से दो कैडेटों की मौत के बाद आईएमए प्रशासन अब सामने आया है। बताया गया है कि दौड़ते वक्त डिहाइड्रेशन की वजह से कैडेट्स की तबीयत बिगड़ी थी। आईएमए के पीआरओ मेजर दिनेश के मुताबिक, बीते सप्ताह बादशाहीबाग में आईएमए के जेंटलमैन कैडेट्स का ‘पहला कदम’ ट्रेनिंग कैंप चल रहा था।

कैंप के दौरान डिहाइड्रेशन की वजह से सात कैडेट्स बेहोश हो गए थे। आईएमए प्रशासन की ओर से सभी कैडेट्स को तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। एक कैडेट दीपक शर्मा को निकट के लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े- क्रिकेट : सितंबर में विश्व एकादश की मेजबानी करेगा पाकिस्तान

दूसरे कैडेट नवीन कुमार छेत्री को देहरादून स्थित मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर उसे श्री महंत इंदिरेश अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां रात करीब 11:50 बजे उसकी मृत्यु हो गई।

आईएमए के मुताबिक, पांच कैडेट्स का इलाज अभी भी मिलिट्री हॉस्पिटल में चल रहा है और उनकी हालत अब नॉर्मल है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

LIVE TV