अगर अपने मूड को करना हो रिफ्रेश तो यहां जाने की ना करें जल्दबाजी

आज काफी दिनों बाद कहीं घूमने का मन हो रहा है। तो घूमने का स्थान भी कुछ ऐसा होना चाहिए जिससे आपका दिल भी खुश हो जाए और आपकी तमन्ना भी पूरी जाए। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जो शायद आपने सुनी तो होगी लेकिन कभी वहां जाने के बारे में सोचा नहीं होगा। तो आज हम आपको लेकर चलते हैं जहां आप हमेशा से ही जाना चाहते थे।

झारखंड

आज हम आपको झारखंड के टुमका के बारे में बताने दा रहे हैं। इस स्थान का नाम जितना अच्छा है उतना ही अच्छा आपको यहां पर जाने के बाद लगेगा।

मलूटी

इस शहर की घूमने की शुरुआत आप सबसे पहले मलूटी से कर सकते हैं। आपके लिए यह एक यादगार पल होगा जब आप इस शहर की खूबसूरती को निहारने के लिए बाहर निकलेंगे। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस स्थान पर 72 पुराने मंदिर हैं। जिसका निर्माण बज बसंत ने किया है। इस स्थान को रामायण और महाभारत काल से भी जोड़कर देखा गया है। हालांकि अब ये मंदिर प्राकृतिक आपदा और अपर्याप्त प्रबंधन की वजह से खंडहर बनने की कगार पर आ गए हैं।

मलूटी

यह भी पढ़ें- दक्षिण की खूबसूरती और सांस्कृति देखने के लिए हो जाए तैयार

ततलोई

मसानजोर बांध के अलावा आप शहर से ततलोई भ्रमण की सैर का प्लान बना सकते हैं। ततलोई दुमका जिले के अंतर्गत एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जो अपने गर्म पानी के कुंड के लिए जाना जाता है। यहां रोजाना दूर-दराज के पर्यटकों का आगमन लगा रहता है। माना जाता है कि इस गर्म पानी के कुंड में औषधीय गुण हैं, जिसका पानी त्वचा संबंधी विकारों को दूर करने में मदद करता है। कुंड का आसपास का प्राकृतिक क्षेत्र देखने लायक है। आप ततलोई से रामगढ़ हिल्स भुरभुर नदी की सैर का प्लान बना सकते हैं। एक शानदार अनुभव के लिए यह एक आदर्श जगह है।

यह भी पढ़ें- कम आमदनी से हैं परेशान तो अपनाएं वास्तु के कुछ आसान से उपाय

मयूराक्षी नदी

आप खुद को रिफ्रेश करने के लिए इस नदी की सैर का प्लान कर सकते हैं। आपको यकीन मानिए इस नदीं के निकट आकर अच्छा लगेगा। 250 कि.मी. लंबी नदी त्रिकूट पहाड़ी से निकलती है और झारखंड से बहते हुए पश्चिम बंगाल में प्रवेश करती है। यह नदी अपने साफ पानी के लिए बड़ी प्रसिद्ध है। मानसून के दौरान इस पानी का बहाव काफी तेज हो जाता है। यह एक बहुत ही खूबसूरत एकांत में समय बिताने के लिए अच्छा स्थान है। यहां पर प्रेमी जोडें बड़ी ही दूर से आते हैं और साथ में क्वांलिटी टाइम बिताते हैं।

 

 

 

LIVE TV