शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के ऑफिस का रंग सफेद या नीला हो तो कम मेहनत में मिलेगी जल्दी तरक्की

तरक्की सिर्फ एक शब्द नहीं है। तरक्की की उम्मीद तो हर किसी को होती है। आज की दौड़ती भागती लाइफ में हर कोई तरक्की करना चाहता है। लेकिन क्या उन तरक्की के रास्तों का पार करना चाहता है। वास्तु में ऐसे कई टिप्स बताए गए हैं जिसकी मदद से आप अपने ग्रहों को शांत रख सकते हैं साथ ही आपकी तरक्की में आ रही बांधाएं भी थम जाएंगी।

तरक्की

वास्तु के हिसाब से रंगो का हमारे जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है। रंग आपकी जिंदगी को फूलों की तरह से रोशन कर सकते हैं तो जिंदगी को बर्बाद भी कर सकते हैं। यदि आपके ऑफिस की दीवारों का रंग आपके लिए शुभ है तो इसका अच्छा असर आपके बिजनेस पर पड़ेगा और आपको कम मेहनत में ज्यादा तरक्की भी मिलेगी।

प्रोफेशन के अनुसार चुनें ऑफिस की दीवारों का रंग

अगर आप डॉक्टर हैं तो आपके क्लिनिक या हॉस्पिटल का कलर सफेद या हल्का हरा होना चाहिए। इससे पेशेंट का मन भी शांत रहेगा।

आप लकड़ी, कंस्ट्रक्शन से संबंधित काम करते हैं या आप बिल्डर हैं तो आपके ऑफिस का रंग हरा या सफेद होना चाहिए।

शेयर मार्केट में काम करने वाले लोगों को अपने ऑफिस का कलर सफेद या नीला करवाना चाहिए।

कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट या कोई कोचिंग क्लास हो तो इसके लिए कोई भी हल्के रंग का उपयोग कर सकते हैं।

अगर आप वकील हैं तो आपको अपने ऑफिस में नीला या कोई गहरा कलर पेंट करवाना चाहिए।

पेशे से अकाउंटेंट हैं तो आप लोग अपने ऑफिस पर सफेद या हल्का पीला कलर करवाएं।

आप ट्रांसपोर्ट या संचार साधनों से जुड़ा कोई काम करते हैं तो आप अपने ऑफिस पर नीला या हरा रंग पेंट करवाएं।

 

LIVE TV