पति ने पंखे से लटक कर दी जान, पत्नी व ससुर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

आत्महत्यादेहरादून। पति पत्नी के बीच हो या परिवार के बीच लड़ाई झगड़ा, जो आजकल हर घर में पनप रहा है। लेकिन इन्हीं झगड़ों से जो लोग तंग आ जाते हैं वो (आत्महत्या) कर अपनी जान गंवा देते हैं। ऐसा ही एक मामला देहरादून से आया है। पत्नी के स्वभाव से तंग आकर एक युवक ने अपने ही घर के पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मुंबई ब्रिज हादसे में घायल मरीजों से मिलने KEM अस्पताल पहुंचे सीएम फडणवीस

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो मृत युवक के रूम से सुसाइड नोट प्राप्त हुआ। जिसमें युवक ने अपने ससुर व पत्नी पर सुसाइड करने के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए दोषी ठहराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रेमनगर थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि शुक्रवार सुबह कंट्रोल रूम से जानकारी मिली कि केहरी गांव में एक युवक ने आत्मदाह कर लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदे से लटके युवक को नीचे उतारा। मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस के अनुसार, वीरेंद्र उर्फ वीरू वाल्मीकि (21) पुत्र इलमचंद निवासी केहरी गांव ने पारिवारिक विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की। वीरू का विवाह दो वर्ष पूर्व वाल्मीकि बस्ती, प्रेमनगर की रहने वाली चारू से हुआ था। दोनों का एक बेटा है। पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी के बीच कुछ पारिवारिक विवाद था, जिसमें ससुराल पक्ष हस्तक्षेप कर रहा था।

गुरूवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ। मृतक के भाई र¨वद्र की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पत्नी और ससुर बालकिशन के खिलाफ पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में मुकदमा दर्ज कर ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

अब 31 दिसंबर तक बिक सकेंगे जीएसटी पूर्व के सामान

LIVE TV