हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने ससुर पर लगाए आरोप, कहा- ‘कपड़े बदलते समय कमरे में घुस गए और…’

हनी सिंह(Honey Singh) लगातार अपने गानों की वजह से फैंस के बीच सुर्खियों में बने रहते हैं। हालांकि इस बार वह अलग तरह के विवाद में फंसे नजर आ रहे हैं। हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार(Honey Singh Wife Shalini talwar) ने उन पर घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए हैं। शालिनी तलवार(Shalini Talwar) ने परिवार पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

शालिनी ने कहा कि हनी सिंह का परिवार लगातार उन्हें शारीरिक रूप से चोट पहुंचा रहा है। हनी सिंह औऱ उनके परिवार ने उन्हें(शालिनी) को इस कदर तोड़ दिया था कि उन्हें लगता था वो कोई जानवर हैं। इस बीच शालिनी ने अपने ससुर पर भी गंभीर आरोप लगाएं।
ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

शालिनी का कहना है कि वह एक बार कपड़े बदल रही थीं तभी वह(हनी सिंह के पिता और शालिनी के सुसर) उनके कमरे में आ गए और उन्हें गलत तरीके से छुआ। शालिनी ने हनी पर चीटिंग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हनी के अन्य महिलाओं के साथ संबंध थे और वह एल्कोहल और ड्रग्स के एडिक्ट थे। इतना ही नहीं हनी ने अपनी सगाई की अंगूठी नहीं पहती थी और साथ ही शादी को तस्वीरों को ऑनलाइन डालने की वजह से उनके साथ मारपीट करते थे।

मांगा 10 करोड़ का मुआवजा

रिपोर्टस के अनुसार शालिनी(Shalini Talwar) ने मामले में 10 करोड़ रुपए का मुआवजा मांगा है। शालिनी ने कोर्ट से आग्रह किया है कि वह हनी सिंह को यह आदेश दें कि वह हर महीने दिल्ली में उनके घर के किराए के लिए भी उन्हें पांच लाख का चेक दें। जिससे उन्हें अपनी मां पर निर्भर न होना पड़े।

हनीमून के दौरान भी मारपीट का आरोप

शालिनी ने कहा कि हनी सिंह ने हनीमून के दौरान भी उनके साथ मारपीट की थी। जब वह मॉरीशश में थी तो हनी का व्यवहार कुछ बदला-बदला सा नजर आ रहा था। लेकिन जब इस बारे में पूछा तो हनी ने उनपर चिल्लाया और कहा कि मुझसे सवाल करोगी।

प्यार में बदली थी 20 साल की दोस्ती और हुई थी शादी

हनी सिंह और शालिनी तलवार ने 20 साल की दोस्ती को प्यार में बदला था। इसी के साथ दोनों ने 2011 में शादी की थी। इस शादी के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। बीच में हनी का नाम डियाना उप्पल से जुड़ा था लेकिन इसका इन दोनों के रिश्तों पर कोई असर नहीं पड़ा था।

यह भी पढ़ें… मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की हिदायत : बच्चों के मोबाईल पर रखे कड़ी नजर, शादी में ध्यान दें यह नियम

LIVE TV