यूपी में अब नहीं होगी जन्माष्टमी की छुट्टी, जारी हुआ साल 2018 का अवकाश कैलेंडर

नई दिल्ली। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से साल 2018 का छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। नए कैलेंडर के हिसाब से इस बार बच्चों को स्कूल में रहकर ही कुछ त्यौहार मनाने पड़ेंगे। इनमे जन्माष्टमी, चेटीचंद, शबेबारात, जुमा अलविदा, पितृ अमावस्या, गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस और विश्वकर्मा पूजा जैसे अहम छुट्टियां शामिल हैं, जोकि इस बार नहीं मिलेंगी। 2018 का अवकाश कैलेंडर….

2018 का अवकाश कैलेंडर

खबर के मुताबिक हरियाली तीज, करवा चौथ, संकठा चतुर्थी, ललई छठ, अहोई अष्टमी का अवकाश केवल अधिकात्रियों और बालिकाओं के लिए होगा। 15 अगस्त, 16 जनवरी व 2 अक्टूबर को केवल शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। साथ ही 1 अप्रैल से 30 सितम्बर तक स्कूलों का समय सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक रहेगा। वहीं 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक स्कूल खुलेंगे।

यह भी पढ़ें :-जीएसटी: हाई कोर्ट का फरमान, केंद्र और राज्य सरकार जल्द से जल्द करे सुधार

सरकारी स्कूलों में अवकाश तालिका

5 जनवरी गुरु गोविन्द सिंह जयंती

14 जनवरी मकर संक्रांति

16 जनवरी मौनी अमावस्या

22 जनवरी बसंत पंचमी

24 जनवरी कर्पूरी ठाकुर जयंती

26 जनवरी गणतंत्र दिवस

31 जनवरी संत रविदास जयंती

14 फ़रवरी महा शिवरात्रि

1 मार्च होलिका दहन

2 मार्च होली

3 मार्च होली

25 मार्च राम नवमी

29 मार्च महावीर जयंती

30 मार्च गुड फ्राइडे

14 अप्रैल आंबेडकर जयंती

30 अप्रैल बुद्ध पूर्णिमा

16 जून ईद-उल-फितर

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस

22 अगस्त बकरीद

26 अगस्त रक्षा बंधन

21 सितम्बर मुहर्रम

2 अक्टूबर गांधी जयंती

17 अक्टूबर महाष्टमी

18 अक्टूबर महानवमी

19 अक्टूबर दशहरा

24 बाल्मीकि जयंती

6 नवम्बर नरक चतुर्दशी

7 नवम्बर दीपावली

8 नवम्बर गोवर्धन पूजा

9 नवम्बर भैयादूज

13 नवम्बर छठ पूजा

21 नवम्बर बारावफात

23 नवम्बर गुरुनानक जयंती

25 दिसम्बर क्रिसमस

LIVE TV