हॉकी : ओडिशा विश्व कप का आधिकारिक साझेदार बना टाटा स्टील

भुवनेश्वर| भारत की प्रमुख इस्पात कंपनी टाटा स्टील को इस साल आयोजित होने वाले ओडिशा हॉकी विश्व कप टूर्नामेंट का आधिकारिक साझेदार घोषित किया गया है। हॉकी विश्व कप का आयोजन 28 नवंबर से कलिंगा हॉकी स्टेडियम में होगा और इसका समापन 16 दिसम्बर को होगा।
टाटा स्टील को इस साल आयोजित होने वाले ओडिशा हॉकी विश्व कप
इस मौके पर हॉकी इंडिया की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलीना नोर्मान ने टाटा स्टील का स्वागत करते हुए कहा, “हम प्रतिष्ठित हॉकी विश्व कप टूर्नामेंट के लिए आधिकारिक साझेदार के रूप में टाटा स्टील का स्वागत कर काफी खुश हैं। हॉकी में शामिल हर व्यक्ति के लिए यह टूर्नामेंट अहम है। ऐसे में हम भारत की प्रमुख इस्पात कंपनी का साथ पाकर खुश हैं।”

एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी (हॉकी फाइनल) : भारत और पाकिस्तान बने संयुक्त विजेता

एलीना ने कहा, “टूर्नामेंट के साथ जुड़ने के लिए मैं टाटा स्टील का शुक्रिया अदा करती हूं और आशा है कि वह भविष्य में भी भारतीय हॉकी का समर्थन करना जारी रखेंगे।”

मुंबई वनडे : भारत ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला

हॉकी विश्व कप के 14वें संस्करण का आयोजन भारत के भुवनेश्वर शहर में हो रहा है। भारत तीसरी बार इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले, इसका आयोजन 1982 में मुंबई और 2010 में दिल्ली में हुआ था।

LIVE TV