Today’s History 27 September: जानिए 27 सितंबर को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

27सितंबर की महत्वपूर्ण घटनाए

  • चीन के चिली की खाड़ी में 1290 को भूकंप से करीब एक लाख लोगों की मौत हुई।
  • मीर कासिम 1760 में बंगाल के नवाब बने।
  • मैक्सिको को 1821 में स्वतंत्रता मिली।
  • महान वैज्ञानिक अल्फ्रेड आंइस्टीन ने 1905 को E=mc² का सिद्धांत पेश किया।
  • मिहिर सेन 1958 में ब्रिटिश चैनल को तैरकर पार करने वाले पहले भारतीय बने।
  • अफ़ग़ानिस्तान में 1996 को तालिबान द्वारा क़ाबुल पर अधिकार, पूर्व राष्ट्रपति नजीबुल्लाह एवं उनके भाई को सरेआम फ़ांसी।
  • इंटरनेट सर्च इंजन गूगल की स्थापना 1998 में हुई।
  • न्यूयार्क में विश्व बैंक व आइएमएफ़ की वार्षिक बैठक 2002 को शुरू।
  • बिल गेट्स 2005 में लगातार ग्यारहवें साल दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बने।
  • पाकिस्‍तान के राष्‍ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने 2007 में राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए परचा भरा।
  • भारत-पाक के विदेश मंत्रियों की बातचीत 2009 में शुरू हुई।
  • इराक की राजधानी बगदाद की एक मस्जिद में 2013 को बम विस्फोट में सात लोगों की मौत।

27 सितंबर को जन्म लेने वाले व्यक्ति

  • सरदार पटेल के बड़े भाई एवं प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी विट्ठलभाई पटेल का जन्म 1871 में हुआ।
  • भारतीय निर्देशक यश चोपड़ा का जन्म 1932 में हुआ।
  • भारतीय, धार्मिक नेता माता अमृतानंदमयी का जन्म 1953 में हुआ।
  • भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी लक्ष्मीपति बाला जी का जन्म 1981 में हुआ।

27 सितंबर को हुए निधन

  • समाज सुधारक राजा राममोहन राय का निधन 1833 में हुआ।
  • विख्यात पुस्तकालाध्यक्ष और शिक्षाशास्त्री रंगनाथन, एस. आर. का निधन 1972 में हुआ।
  • हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध पार्श्वगायक महेन्द्र कपूर का निधन 2008 में हुआ।
  • भारतीय राजनीतिज्ञ, लेखक और कांग्रेस के सदस्य सैयद अहमद का निधन 2015 में हुआ।
LIVE TV