Health Tips: प्रतिदिन खाएं फाइबर युक्त फूड नहीं होगा कोई रोग

फेफड़ों में पनपने वाली बीमारी हमारे शरीर के लिए बहुत ही खतरनाक होती है। यह बीमारियां हमारे जीवन पर गंभीर संकट डालता है। लेकिन अगर हम फाइबर युक्त खाना खाते हैं तो यह हंमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यह हमारे शरीर को विभिन्न बीमारियों से बचा कर रखता है।

प्रतिदिन का जरूरी सेवन

बता दें की जिन लोगों को फाइबर खाने की अच्छी आदत होती है तो इन लोगों के कभी भी फेफड़ो से संबंधित कोई भी बीमारी होने का खतरा नहीं होता है। इसलिए रोज आपको 20 ग्राम या उससे ज्यादा फाइबर खाना खाना ठीक रहता है। यही नहीं फाइबर का भरपूर सेवन करने वाले लोग करवाए गए महत्वपूर्ण ब्रीदिंग टेस्ट में भी बढ़िया प्रदर्शन कर पाए और उनके फेफड़े बाकी लोगों की तुलना में ज्यादा शक्तिशाली पाए गए। इस सबके अलावा फाइबर रिच डाइट हृदय रोगों, डाइबिटीज आदि जैसे कई रोगों के मामले में भी लाभकारी साबित हो सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार महिलाओं को रोजाना 20-25 ग्राम और पुरुषों को 30-35 ग्राम फाइबर का सेवन करना चाहिए।

फाइबर रिच फूड को आप आसानी से खा सकते हैं। यह आसानी से आपको मिल भी सकता है। फाइबर में आनाज में पाए जाने वाले सभी पोषक तत्व आसानी से पाए जाते हैं। जितना हो पाए सब्जी कच्ची खाने का आदत डालें।

  • फलों और अनाजों को साबुत खाने की आदत डालें
  • मक्का, बींस, चौला फली, सेम फली, राजमा, छोले आदि
  • पपीता, एवोकाडो, नाशपाती, रेस्पबेरी, सेब आदि
  • पालक, ब्रोकली, मटर, गाजर आदि
  • ओटमील, बादाम, आटे की ब्रेड, ब्राउन राइस आदि।
LIVE TV