Health Tips: ब्लड में घुले टॉक्सिन्स की मदद से होती है स्किन से संबंधित कई बीमारियां, इस तरह के फूड्स से होगी दूर

आज के परिवेश और माहौल या यू कहूं कि आज के खानपान के कारण ब्लड में कई तरह के विषाक्त पदार्थों यू घुल जाते हैं कि वह हमारे शरीर को त्वचा तक खराब कर देता है। ब्लड हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह ऑक्सीजन को शरीर के अंगो तक ले जाने का काम करता है। लाल रक्त कोशिकाएं शरीर में शुद्ध ऑक्सीजन के प्रवाह में मदद करती हैं। लेकिन इन्हीं विषाक्त पदार्थ के कारण हमे स्किन से जुड़ी कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं।

नट्स और अनाज

हमारे शरीर के रक्त शर्करा पर भी हमारे खानपान का विशेष प्रभाव पड़ता है। यह शरीर के ऊर्जा को भी गिराने में मदद करता है। इसलिए भोजन खाने से पहले या बाद में बीच-बीच में नट्स का सेवन करते रहना चाहिए। यह शरीर के वजन को भी ठीक रखने में मदद करता है।

पानी

अगर आप शरीर में मौजूद गंदगी को बाहर निकालना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे अच्छा उपाय है पानी पीना। अगर आप पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं, तो बहुत हेल्दी खाना खाने के बाद भी आपको कोई लाभ नहीं मिलता है और आपके शरीर की गंदगी पूरी तरह साफ नहीं होती है। इसलिए बॉडी डिटॉक्स करने के लिए दिन भर में कम से कम 3-4 लीटर पानी जरूर पिएं।

सलाद

सलाद में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंजाइम्स के भरपूर गुण होते हैं । यह शरीर के ब्लड को प्यूरिफाई करने में मदद करता है। साथ शरीर की पाचन क्रिया को भी ठीक करता है। साथ ही ये आपको जरूरी विटामिन, मिनरल, क्लोरफिल और कई अन्य फिटोकेमिकल्स मुहैया कराता है। ग्रीन सलाद में फाइबर के भी भरपूर गुण होते हैं। सलाद को खाने से आपका वजन भी नियंत्रण में रहता है।

नींबू और संतरा

नींबू और संतरे में विटामिन सी के भरपूर गुण पाए जाते हैं। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट के भी गुण पाए जाते हैं। यह शरीर के लीवर को ठीक से काम करने के लिए अच्छा माना जाता है। ग्लूएटाथियॉन वह यौगिक है जो लीवर के डिटॉक्सिफिकेशन के लिए आवश्यरक होता है। अगर आप रोज नींबू पानी पीते हैं तो आपके शरीर से डिटॉक्स प्रणाली को बढ़ावा मिलता है। साथ ही नींबू आपके बढ़े हुए वजन को भी काफी हद तक कम करने में मदद करता है।

LIVE TV