Health Tips: इन चार चीजों के सेवन से झट से कम होगा आपका वजन, पांचवे की जरूरत नहीं पड़ेगी

आज के समय में सभी फिट एन फाइन नजर आना चाहते हैं। ऐसा हर कोई सोचता होगा कि उसके शरीर का वजन ठीक रहें। लेकिन ना चाहते हुए भी लोगों का वजन आजकल तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। इसकी वजह उनका व्यायाम ना करना और अपने खान-पान का ध्यान ना रखना है, कभी-कभी ज्यादा नींद लेने की वजह से भी शरीर का वजन बढ़ता है। हालांकि आयुर्वेद में ऐसी तमाम चीजें पाई जाती है जिसकी वजह से आप अपने वजन को ठीक रख सकते हैं।

मेथी

मेथी में शरीर का वजन कम करने वाले पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह शरीर में अच्छे से घुल जाते हैं। मेथी में गैलेक्टोमन पाया जाता है। यह बार-बार भूख लगने की झच्छाओं को रोकने में मदद करता है। यह शरीर के विकास में भी मदद करता है। पानी के साथ मेथी के पाउडर को सुबह खाली पेट खाएं।

गुगुल

गुगुल हर्बल उपचार है जिसे लंबे समय से विभिन्न आयुर्वेदिक दवाओं में उपयोग किया जाता है। गुगुल में एक पौधे स्टेरोल होता है जिसे गुगुलस्टरोन कहा जाता है जिसे शरीर के चयापचय को उत्तेजित करके वजन घटाने को बढ़ावा दिया जाता है। इसके अलावा, यह एक प्राकृतिक रूप से कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाली औषधि के रूप में भी जाना जाता है। गुगुल चाय को कई तरीकों से प्रभावी माना जाता है।

विजयसार

यह एक पर्णपाती पेड़ है जिसकी छाल मधुमेह और मोटापे को कम करने में मदद करती है। कहा जाता है कि विजयसार में वसा कम होता है। जो शरीर के वजन को कम करने में मदद करता है। आप विजयसार का सेवन चाय के रूप में भी कर सकते हैं। इसके अलावा यह शरीर को पोषक प्रदान करने में भी मदद करता है। इतना ही नहीं यह शरीर से ज्यादा वसा को शरीर से बाहर निकालने में भी मदद करता है।

त्रिफला

त्रिफला एक प्राचीन औषधि है। यह तीन सूखे फलों से मिलकर बनी हुई होती है। जो पाचन तंत्र को ठीक से काम करने में मदद करता है। त्रिफला शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।

LIVE TV