Health News :अपने दिल को बनाएं हेल्दी, हर दिन करें बस ये एक्सरसाइजेस

Health News : अपने दिल को लंबे समय तक हेल्दी बनाए रखने के लिए खानपान के साथ ही सही एक्सरसाइज करना भी बहुत जरूरी है। आइये जानते हैं किस तरह की एक्सरसाइजेस इसमें कर सकती हैं आपकी हेल्प।

आजकल अधिकतर हेल्दी और फिट लोगों को ही दिल का दौरा पड़ रहा है। इन सभी की केस स्टडी खंगालें तो पता चलता है कि सभी फिटनेस फ्रीक थे और अपने डाइट को लेकर बेहद कॉन्शस भी। हार्ट हमारे शरीर का मुख्य अंग है। अगर यहां पर किसी तरह की समस्या होती है, तो उसका असर पूरे शरीर पर पड़ता है। इसीलिए दिल को स्वस्थ रखने के लिए एक्सरसाइज बेहद जरूरी है, तो किस तरह की एक्सरसाइजेस इसमें साबित हो सकती हैं कारगर, आज इसी के बारे में जानेंगे।

  1. कार्डियो
    हार्ट को हेल्दी रखने के लिए कार्डियो एक्सरसाइज बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसमें जॉगिंग, ट्रेडमिल पर चलना, साइक्लिंग शामिल हैं। इससे आप अपने दिल को स्वस्थ रख सकते हैं। इसका लाभ लेने के लिए आपको रोज थोड़ी देर कार्डियो जरूर करना चाहिए। इससे हृदय की गति बढ़ती है और उसके आसपास की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इससे आपका पूरा शरीर स्वस्थ और फिट बना रहता है।

Cholesterol: बढ़े कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करनेके लिए इन फलों का करें सेवन, दिल भी रहेगा हेल्दी

  1. जंपिंग जैक्स
    यह एक्सरसाइज दिल के लिए बेहद अच्छी मानी जाती है। इसे सबसे साधारण एक्सरसाइज माना जाता है, क्योंकि इसे बहुत आसानी से किया जा सकता है। इसके लिए किसी मशीन की आवश्यकता नहीं है और न ही जिम में जाने की जरुरत है। इस एक्सरसाइज को आप कहीं भी कर सकते हैं। इसे करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं फिर ऊपर उछलें। उसके बाद हाथों को ऊपर उठाएं, फिर पैरों को फैलाएं। नीचे आने के बाद नॉर्मल पोजिशन में आएं। जंपिंग जैक एक एरोबिक कार्डियो एक्सरसाइज है, जिससे आपका दिल तेजी से काम करने लगता है और आपका वजन भी तेजी से घटता है।
  2. वेट ट्रेनिंग और स्ट्रेचिंग
    इससे शरीर की मांसपेशियों का विकास होता है और दिल स्वस्थ रहता है। वेट ट्रेनिंग में पुशअप्स, स्क्वॉट्स और पुलअप्स जैसे एक्सरसाइज़ आते हैं। इन एक्सरसाइज से आपका दिल स्वस्थ रहता है, साथ ही शरीर की हड्डियां मजबूत होती है और मांसपेशियों का निर्माण होता है। इसे करने के लिए सबसे पहले स्ट्रेचिंग करें, जिससे लचीलापन आता है। इसके बाद वेट लिफ्टिंग एक्सरसाइज करें। यह पूरे बॉडी के साथ ही हमारे दिल के लिए भी बेहद आवश्यक है।
  3. वॉक
    अपने दिल को स्वस्थ रखने के लिए हर दिन पैदल जरूर चलें। इसके साथ ही यह भी ध्यान रखें कि जब आप पैदल चल रहे हों तो अपनी गति तेज रखें मतलब जल्दी जल्दी चलें, जिससे आपका दिल मजबूत होता है। पैदल चलने से पैरों के जोड़ों पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा और ब्लड सर्कुलेशन भी बना रहता है जिससे आपका दिल स्वस्थ रहता है।

Health News : यह आर्टिकल आपके जागरुकता के लिए है। कोई भी समस्या होने पर चिकित्सक की सलाह अवश्य लें.

तेजपत्ता से मिलेगा जोड़ों के दर्द में आराम, जानिए कैसे करें इसका इस्तेमाल

LIVE TV