हरीश रावत ने केंद्र और राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा- सभी नीतियां व्यापार विरोधी

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राज्य सरकार पर नीतियों को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत योजनाओं के चलते सूबे व्यवसायी कर्ज में दबे जा रहे हैं। जिसके चलते व्यापारी आत्महत्या कर रहे हैं। वहीं सरकार राज्य के हालातों से बेसुध है।

हरीश रावत

कांग्रेस मुख्यालय से उन्होंने ने कहा कि देहरादून के ट्रांसपोर्टर बलवंत भट्ट की आत्महत्या को लेकर केंद्र और राज्य सरकार जिम्मेदार हैं। इससे पहले ट्रांसपोर्टर प्रकाश पाण्डेय की आत्महत्या से भी सरकार ने सबक नहीं लिया।

यह भी पढ़ें:- ‘राजनीतिक फायदे के लिए समाज का ध्रुवीकरण कर रही भाजपा सरकार’

उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से व्यवसायियों का मनोबल कम हो रहा है और वो कर्ज के बोझ तले दबे जा रहे हैं। उन्होंने बजट को लेकर पीएम मोदी पर हमला बोला है। उनका कहना है कि देश के लिए पीएम मोदी के पास कुछ भी नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि बजट में उत्तराखंड को कुछ नहीं दिया गया है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुधार पर भी केंद्र गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में भी यही हाल है।

यह भी पढ़ें:-जावेद अख्तर का मंदिर-मस्जिद पर बड़ा बयान, कहा- धार्मिक स्थलों पर…

स्वच्छ भारत अभियान का बजट भी मोदी ने नहीं बढ़ाया। इसी तरह ग्रामीण पेयजल मिशन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के बजट में भी बढोत्तरी नहीं की गई।

LIVE TV