#HappyBirthday @ Gautam Gambhir: तुम सा गम्भीर क्रिकेटर न देखा

गौतम गंभीरनई दिल्ली। भारत में टीम इंडिया के बेस्ट ओपनर्स में एक नाम गौतम गंभीर का बहुत मशहूर है। आज उसी खेल के सुपर स्टार का जन्मदिन है। आज दिन शनिवार, दिनांक 14 अक्टूबर को गौतम 36 साल के हो गए हैं। इनका जन्म साल 1981 को दिल्ली में हुआ था। इनकी फैमली का पेशा बिज़नेस रहा।

इनके पिता का नाम दीपक, जो टेक्सटाइल का कारोबार करते थे। किन्तु उन्होंने बिज़नेस छोड़ क्रिकेट को अपनाया। गौतम गंभीर ने मात्र 10 वर्ष की उम्र में ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। जिसके बाद 22 साल की उम्र में उन्होंने टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया। और भारतीय टीम में रहकर कई यादगार परिया खेली।

गौतम गंभीर का अब तक का सफर

गौतम गंभीर ने अभी तक 58 टेस्ट मैच खेलने के साथ 147 वनडे और 37 टी20 मैच भी खेले है। गौतम गंभीर अभी टीम इंडिया से बाहर चल रहे है। गंभीर ने आखिरी टी20 दिसंबर, 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था।

इसके बाद 2016 में उन्हें न्यूजीलैंड और फिर इंग्लैंड के खिलाफ 1-1 मैच में टेस्ट टीम में शामिल किया गया था। अभी वे लगातार IPL और घरेलू क्रिकेट में खेल रहे है जिसमे शानदार परफॉर्मेंस देखी जा सकती है। वे इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान भी हैं।

गंभीर के नाम कई रिकॉर्ड भी है जिसमे गौतम गंभीर केवल एक भारतीय और चार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों में से एक है जिन्होंने लगातार पांच टेस्ट मैचों में सैकड़ों रन बनाए हैं। वह लगातार चार टेस्ट सीरीज में 300 से ज्यादा रन बनाने वाले वे एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं। इसके साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

गौतम गंभीर सिर्फ क्रिकेटर ही नहीं है बल्कि वे एक देशभक्त और समाज सेवक के रूप में भी पहचाने जाते है। वे हमेशा सोशल साइट्स पर एक्टिव रहते है। और लोगो को देश सेवा के लिए प्रेरित करते रहते है। हाल में गौतम गंभीर तब सुर्खियों में आ गए थे। खेलो में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें वर्ष 2008 में भारत का दूसरा सबसे बड़ा खेल पुरस्कार अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया गया।

LIVE TV