‘आधा हाउस टैक्स माफ’ के वादे के साथ यूपी निकाय चुनाव में उतरेगी AAP

नगर निकायलखनऊ। दिल्ली में भरी बहुमत से सत्ता पर काबिज होने वाली आम आदमी पार्टी अब उत्तर प्रदेश के आगामी नगर निकाय और नगर पंचायत चुनावों में अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला लिया है। आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने मीडिया से मुखातिब होते हुए यह जानकारी दी।

गाजियाबाद में गिरफ्तार हुआ बसपा नेता की हत्या में शामिल ‘बाबा’

संजय सिंह के मुताबिक आगामी नगर निकाय चुनाव के लिए आप पार्टी आधा हाउस टैक्स माफ के वादे के साथ मैदान में उतरेगी।

संजय सिंह के मुताबिक पार्टी उन तमाम निकायों में लड़ेगी जहां-जहां पर उसकी संगठन क्षमता मजबूत होगी। सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी  इसी महीने के अंत तक नगर निकाय चुनाव के लिए मेनिफेस्टो भी जारी करेगी।

गौरतलब है कि दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पूरा टैक्स माफ़ करने का वादा किया था। लेकिन पार्टी को करारी हार का मुंह देखना पड़ा था।

चुनावों की तैयारी के लिए आम आदमी पार्टी ने अभी से शुरू कर दी है। संगठन निर्माण के तहत हर 30 घरों के ऊपर मोहल्ला प्रभारी, बूथ प्रभारी और वार्ड प्रभारी नियुक्त किए जा रहे हैं।

योगी राज में बढ़ा खाफी का इकबाल, 6 महीनों में किए 420 एनकाउंटर

खबरों के मुताबित निकाय चुनाव के लिए पार्टी जल्द ही उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू करेगी। पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में और शहरों में कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए आधा हाउस टैक्स माफ करने के मुद्दे पर जोर दे रहे हैं।

देखें वीडियो:-

 

LIVE TV