मोदी सरकार देगी बड़ा तोहफा, सिर्फ 12 घंटे में दिल्ली से मुंबई

नई दिल्ली: मोदी सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने दिल्ली से मुंबई के बीच के सफर में 12 घंटे बचाने की तैयारी शुरू कर दी है। अभी दिल्ली से मुंबई के बीच कार से 24 घंटे लगते हैं। हालांकि इसमें तीन साल का समय लगेगा।

दिल्ली से मुंबई

दिल्ली से मुंबई को जोड़ने के लिए सरकार जल्द ही एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य शुरू करने जा रही है। इसके बनते ही गुरुग्राम और मुंबई के बीच की दूरी काफी कम हो जाएगी।

एक्सप्रेस वे के बन जाने के बाद कार से जाना ट्रेन की यात्रा से भी कम होगा। ये एक्सप्रेस वे हरियाणा के मेवात और गुजरात के दाहोत से होकर गुजरेगा, जो पिछड़े जिले माने जाते हैं।

यह भी पढ़ें : यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती कार में युवती से रेप, तेज म्यूजिक से दबाई आवाज

ट्रेन से भी जल्दी कार से पहुंचेंगे मुंबई

एक्सप्रेस वे बनने से गुरुग्राम और मुंबई के बीच की दूरी 1450 किलोमीटर से घटकर 1250 हो जाएगी। इससे कोई भी मुंबई सिर्फ 12 घंटे में पहुंच सकेगा। फिलहाल दिल्ली से मुंबई जाने में करीब 24 घंटे का समय लगता है।

दिल्ली से मुंबई के बीच सबसे जल्दी पहुंचाने वाली मुंबई राजधानी भी करीब 16 घंटे लेती है, बाकी ट्रेनें  17 घंटे से लेकर 32 घंटे तक लेती हैं।

दिसंबर में शुरू होगा काम

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि इसका काम इस साल दिसंबर में शुरू होगा जो अगले तीन साल में पूरा हो जाएगा। इस एक्सप्रेस वे की कुल लागत 60 करोड़ रुपये पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि, इस एक्सप्रेस वे के वडोदरा-सूरत के बीच के रूट के लिए टेंडर दे दिया गया है। कुछ दिनों में सूरत-मुंबई तक के रास्ते के लिए भी टेंडर निकाला जाएगा।

गडकरी ने कहा कि, इस एक्सप्रेस वे के बनने से राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा के कई पिछड़े जिलों को विकास का मौका मिलेगा और वहां की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। औद्योगिक और वाणिज्यिक विकास के कारण रोजगार भी बढ़ेगा। हम अब पुराने हाईवे को ही आगे बढ़ाने की जगह नए इलाकों में हाईवे निर्माण करने पर काम कर रहे हैं।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे चंबल हाईवे से जुड़ने के साथ ही जयपुर, कोट, सवाई माधोपुर, उज्जैन, गोधरा और अहमदाबाद जैसे कई दर्जन क्षेत्रों को जोड़ेगा। इसके साथ ही गुरुग्राम-वडोदरा खंड के साथ हाई स्पीड रेल गलियारे के लिए प्रावधान करने का भी प्रस्ताव है।

सरकार ने इसे जल्दी पूरा कराने का फॉर्मूला भी निकाल लिया है। इसके लिए एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य एक साथ 40 स्थानों पर शुरू होगा। ये सड़क चूंकि पिछड़े व कम विकसित क्षेत्रों से भी गुजरेगी इसलिए भूमि अधिग्रहण के लिए भी खर्चा कम होगा।

गुरुग्राम-वडोदरा खंड के लिए भूमि अधिग्रहण पर करीब 5 से 6 हजार करोड़ का खर्चा आया है। ये कीमत दिल्ली जयपुर एक्सप्रेस वे के लिए किए गए भूमि अधिग्रहण की कीमत का सिर्फ एक तिहाई है।

LIVE TV