सेहरे की जगह सजी दुल्हे की अर्थी, पूरी रस्मों के साथ हुई लड़की की विदाई, जाने पूरा सच

( रितिक भारती )

मैनपुरी जिले के नगला मान गांव से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जिस दिन युवक की बारात जानी थी, उस दिन उसकी अर्थी उठी। यह घटना मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र के नगला मान गांव की है। इस गांव से 20 अप्रैल को प्रमोद यादव के बेटेअनुराग यादव की बारात जानी थी। बारात की तैयारियां जोर शोर से चल रहीं थीं साथ ही परिवार और रिश्तेदार तैयारियों में लगे थे। लेकिन अचानक हुए इस हादसे मे एक पल मे सब कुछ बदल कर रख दिया। दरअसल मरमम्त के दौरान घर में लगा  हैंडपंप का पाइप हाईटेंशन तार से टकरा  गया और करंट लगने से युवक की मौत हो गई।

मृतक युवक की बुधवार को गांव मधुपुरी मेंबारात जानी थी, इस हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। शादी वाले घर का माहौल मातम में बदल गया ।परिजनो के जानकारीनुसार, बुधवार दोपहर के समय अनुराग अपने भाई अनुज और रिश्तेदार के साथ हैंडपंप की मरम्मत कर रहा था। लोहे का पाइप बाहर निकालने के दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन हाईटेंशन लाइन से छू गया। करंट लगने से दो सगे भाइयों सहित तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को जिला अस्पताल लाया गया, वहां एक युवक ने दम तोड़ दियायुवक अनुराग की बुधवार को गांव मधुपुरी बारात जानी थी।

उधर दूल्हे की मौत की खबर मिलने से दुल्हन के घर में भी कोहराम मच गया कि बेटी पर शादी से पहले कोई लांछन न लगे इस बात की भी डर दुल्हन के परिजनों को सताथा। दुल्हन के परिजनों ने उसी समय आनन फानन में दूसरे दूल्हे की तलाश  शुरू की और मैनपुरी के घिरोर क्षेत्र के एक गांव में  एक परिवार लड़की से अपने बेटे की शादी कराने के लिए तैयार हो गया। जिसके बाद युवती की  तय समय में शादी हो गई। रात में ही शादी की सभी रस्में पूरी कराई गईं और  सुबह होते ही दुल्हन की ससुराल के लिए विदाई कर दी गई।

LIVE TV