देशी चना बनाएगा सेहतमंद, करें इस तरह से इसका सेवन

देशी चनादेशी चना, बादाम जैसे महंगे ड्राय फ्रूट्स से ज्यादा फायदेमंद होता है। भिगोए हुए चने कई बीमारियों से बचाव के साथ-साथ हेल्दी रहने में भी हेल्पफुल होते हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर, मिनरल और विटामिन्स खूब होते हैं। ये हर व्यक्ति के लिए चने खाने के अपने फायदे हैं। आईये जानते है इसके खाने के सही तरीका।

मुट्ठी भर चने लेकर साफ कर लें। इसे बर्तन में डालकर ऊपर से इतना साफ पानी डालें कि चने पूरी तरह भीग जाए। रात भर चनों को इस पानी में भीगे रहने दें। सुबह चने निकालकर अच्छे से चबा-चबाकर खाएं। चाहें तो चने का पानी भी छानकर पी सकते हैं। इससे फायदा दोगुना हो जाएगा।

यह भी पढ़ें:- गालों को लाली ही नहीं फेफड़ों को मजबूती भी देते हैं सेब-टमाटर :शोध

चने खाने के फायदे

  1. भीगे चने ताकत और एनर्जी का बहुत बड़ा सोर्स हैं। रेग्युलर खाने से कमजोरी दूर होती है।
  2. भिगोए हुए चने में ढेर सारे फाइबर्स होते हैं। ये पेट को साफ़ करते है और डाइजेशन बेहतर करते हैं।
  3. सुबह 1 चम्मच शक्कर के साथ मुट्ठी भर भीगे हुए चने खाने से स्पर्म काउंट बढ़ता है।
  4. रोज़ सुबह मुट्ठी भर भीगे हुए चने शहद के साथ लेने से फर्टिलिटी बढ़ती है।
  5. भीगे चने के साथ गुड़ खाने से बार-बार यूरिन जाने की प्रॉब्लम ठीक हो जाती है। पाइल्स से भी राहत मिलती है।
  6. बगैर नमक डाले चबा-चबाकर खाने से स्किन हेल्दी और ग्लोइंग होती है। खुजली, रैशेज़, जैसी स्किन प्रॉब्लम दूर होती हैं।
  7. चने बॉडी मास बढ़ने में भी हेल्पफुल हैं। रेग्युलर खाने से वजन बढ़ता है और मसल्स स्ट्रांग होती हैं।
  8. चने बॉडी की इम्युनिटी बढ़ाते हैं। सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से बचाव होता है।
  9. चने में फॉस्फोरस होता है जो हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ाता है और किडनी से एक्स्ट्रा साल्ट निकालता हैं।
  10. चना कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है इससे हार्ट डिज़ीज़ का खतरा कम होता है और हार्ट हेल्दी रहता है।

LIVE TV