Google ने प्ले स्टोर से Paytm को हटाया, जानें क्या है वजह

दिल्ली। देश में पिछले कुछ दिन मोदी सरकार ने जहां चाइनीज ऐप को भारत में बेन कर िया था जिसके बाद उन सारे ऐप को गूगल ने अपने प्ले स्टोर से भी हटा दिया था। जिसके बाद एक बार फिर गूगल ने पेमेंट ऐप Paytm को प्ले स्टोर से हटा दिया है। पर इस बार मोदी सरकार ने इस ऐप पर न कोई बेन लगाया है न इसे हटाया है।

आपको बता दे paytm को लेकर गूगल का कहना है कि इस ऐप ने गैंबलिंग पॉलिसी का उल्लंघन किया है जिसकी वजह से इस तरह का सख्त कदम उठाया गया है। Paytm कंपनी का दावा है कि इसके एक्टिव यूजर्स की संख्या 5 करोड़ से ज्यादा है। गूगल ने शुक्रवार को प्ले स्टोर से Paytm ऐप हटाया है। शुक्रवार को गूगल ने कहा कि प्ले स्टोर पर ऑनलाइन कसीनो और दूसरे अनरेगुलेटेड गैंबलिंग ऐप पर पाबंदी है।

गूगल ने प्ले स्टोर से Paytm ऐप को ऐसे समय में हटाया है जब एक दिन बाद ही IPL शुरू होने वाला है। यह टूर्नांमेंट अगले दो महीनों तक चलेगा। इस दौरान कई वेबसाइट ऐसे स्पोर्ट गैंबलिंग में जुड़ जाते हैं।

LIVE TV