google chrome ने किया खुद को अपडेट,जानें इसकी खासियत!

लॉकडाउन के बीच सर्च इंजन कंपनी गूगल ने अपने यूजर्स के लिए एक न्यू अपडेट किया है।ह अपडेट पूरी तरह से सिक्योरिटी और बग को फिक्स कर देगा।इस क्रोम ब्राउजर अपडेट का वर्जन 81.0.4044.113 है और इसे विंडोज, मैक और लिनक्स के लिए जारी किया जा रहा है।

इस क्रोम ब्राउजर अपडेट का वर्जन 81.0.4044.113 है और इसे विंडोज, मैक और लिनक्स के लिए जारी किया जा रहा है।
गूगल का आधिकारिक ब्लॉग-गूगल ने अपने आधिकारिक ब्लॉग में कहा है कि क्रोम में बग आने की वजह से यूजर्स के डाटा पर खतरा मंडराने लगा है। साथ ही आगे यह भी कहा है कि जब तक ज्यादा-से-ज्यादा यूजर्स नए अपडेट को इंस्टॉल नहीं करते हैं, तब तक बग और लिंक एक्सेस पर प्रतिबंध जारी रहेगा।

 

जल्द सभी यूजर्स को मिलेगा नया अपडेट-गूगल का कहना है कि क्रोम का नया अपडेट आने वाले दिनों में सभी यूजर्स को मिलेगा। अगर आप भी क्रोम के नए अपडेट के बारे में जानना चाहते है, तो आपको ब्राउजर में सबसे ऊपर दायें कोने में मौजूद 3 डॉट पर टैप करना होगा। इसके बाद आपको हेल्प सेक्शन में जाकर About में जाना होगा। यहां आपको अपडेट से जुड़ी जानकारी मिल जाएगी।

गूगल क्रोम 81 ब्राउजर-आपको बता दें कि गूगल हाल ही क्रोम 81 ब्राउजर को लॉन्च किया था। इसमें यूजर्स को टैब ग्रुप नाम का फीचर मिला है। यूजर्स इस फीचर के तहत एक साथ कई टैब्स को क्लब कर सकते हैं। इसके लिए यूजर्स को किसी भी एक टैब पर राइट क्लिक कर add to new group >> drag tabs into that group चुनना होगा। इसके बाद सारे टैब आपस में क्लब हो जाएंगे।

LIVE TV