हसीनाओं के ग्‍लैम लुक से सोशल मीडिया हुआ हॉट, कल कटेगा बवाल

मुंबई। अपकमिंग फिल्म वीरे दी वेडिंग का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म कई मायनों में फैंस के लिए खास है। वीरे दी वेडिंग करीना कपूर खान की कमबैक फिल्म भी है। सोनम कपूर की शादी के बाद यह उनकी पहली रिलीज होने वली है वहीं शिखा तलसानिया इसमें बतौर लीड एक्‍ट्रेस नजर आएंगी।

फिल्म वीरे दी वेडिंग

पिछले हफ्ते ही फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। ट्रेलर रिलीज के पहले से ही फिल्‍म का गाना ‘तरीफन’ चर्चा में बना हुआ था। लंबे समय के इंतजार के बाद कुछ घंटों बाद वो समय आने वाला है जब फैंस ‘तरीफन’ को एंजॉय करेंगे।

फिल्‍म के इस गाने को फराह खान ने कोरिओग्राफ किया है। गाने का भले ही अभी तक कोई टीजर नहीं आया है लेकिन हसीनाओं का ग्‍लैम लुक देखने को जरूर मिला है। सोशल मीडिया पर इस गाने से सोनम, करीना और स्‍वारा भास्‍कर के लुक सामने आए है।

तीनों की तस्‍वीरें इस बात की पुष्‍टि कर रही हैं कि यह गाना इन हसीनाओं की हॉटनेस, बोल्‍डनेस औश्र ग्‍लैम लुक से करोड़ों दिलों पर छुरियां चलाने वाला है।

वीरे दी वेडिंग 1 जून को रिलीज होगी। इसमें करीना कपूर खान, सोनम कपूर, शिखा तलसानिया, स्वरा भास्कर और सुमित व्‍यास लीड रोल में हैं। फिल्म का डायरेक्‍शन शशांक घोष ने किया है। इसे एकता कपूर और सोनम की बहन रिया कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

LIVE TV