अफ़ग़ानिस्तान: तालिबान ने लड़कियों के स्कूल लौटने पर दिया बड़ा बयान

अफ़ग़ानिस्तान में जब से तालिबान ने कब्ज़ा जमाया है, तभी से देश की महिलाओं की आज़ादी खतरे में पड़ती दिखाई दे रही है। बता दें कि महिलाओं और लड़कियों के स्कूल जाने को लेकर तालिबान ने प्रतिबन्ध लगा दिया था। केवल पुरुषों को ही स्कूल जाने की इजाज़त दी गई थी। अब तालिबान की तरफ से ये एलान हुआ है कि जल्द ही लड़कियों को स्कूल लौटने की इजाज़त दी जाएगी।

तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने लड़कियों की शिक्षा पर बात करते हुए कहा कि “हम चीजों को अंतिम रूप दे रहे हैं… यह जल्द से जल्द होगा।” गौरतलब है कि महिला मामलों के मंत्रालय के बंद होने पर मुजाहिद ने अभी चुप्पी साधी हुई है। बता दें कि पिछले सप्ताह बंद हुए इस मंत्रालय के स्थान पर नया विभाग बनाया गया है। इस विभाग को धार्मिक सिद्धांतों को लागू करने के लिए बनाया गया है।

LIVE TV