गर्लफ्रेंड ने बनाए सख्त नियम, कहा पार्टनर से कराऊंगी फॉलो

( रितिक भारती )

रिलेशनशिप में प्यार बना रहे इसके लिए पार्टनर्स को एक-दूसरे की खुशी का खास ध्यान रखना चाहिए। रिलेशनशिप में अच्छी आदतों को अपनाने से वह और ज्यादा मजबूत होता है। इससे कपल्स के बीच झगड़े होने के चांसेस भी कम होते है। लेकिन एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के लिए 8 नियम बना दिए। जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

बता दे कि, लड़की ने अपने पार्टनर के लिए कुछ रूल को बताते हुई एक वीडियों वायरल किया है। जिसे अब तक 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो पर लड़की के फैन्स अपना विचार रखते हुए तारीफ की है। वही दूसरा पक्ष मानता है कि इतना कंट्रोल ट्रस्त इश्यू को दिखाता हैं।

वीडियो में अपने रूल्स के बारे में बताते हुए लड़की ने कहा- ‘आज मैं कुछ विवादित रूल्स के बारे में बताने वाली हूं जिसे मैं बॉयफ्रेंड से फॉलो करवाऊंगी। डिस्कलेमर: मेरे अब तक के सभी बॉयफ्रेंड ने इन रूल्स को फॉलो किया है। अगर तुम भी उनकी तरह हो। ‘हे भगवान मैं तो कभी नहीं हो सकती!’ तो ठीक है, नहीं तो कोई होगा।

पहला- वैसे सभी लड़कियों को ब्लॉक करना होगा जिसके साथ आपने रोमांटिक बातें की हों।

दूसरा- जिस दिन से मुझे डेट करना शुरू किया उसके बाद से किसी लड़की को फॉलो नहीं करना है।

तीसरा- हैंडलबार में किसी लड़की को सर्च नहीं करना है।

चौथा- लड़कियों की फोटो को लाइक नहीं करना है।

पांचवां- किसी की स्टोरी पर रिप्लाई नहीं करना।

छठा- एक्सप्लोर पेज स्क्रॉल करने पर एक बार में एक से ज्यादा लड़कियां नहीं दिखनी चाहिए।

सातवां- अगर कोई लड़की लगातार बिकिनी फोटो पोस्ट करती है, तो उसे अनफॉलो करना होगा।

आठवां- लिंक ट्री पर क्लिक नहीं करना है।

इस वीडियो को देखने के बाद कमेंट सेक्शन में बहस छिड़ गई। कुछ लोग लड़की को सही ठहरा रहे थे वहीं दूसरा पक्ष उन्हें बहुत कंट्रोलिंग बता रहा था। एक यूजर ने लिखा क्या मैं सिर्फ अकेला हूं, जिसे यह रूल बहुत ज्यादा स्ट्रिक लग रहा हैं।

LIVE TV