मैनपुरी मे किशोरी के साथ दुष्कर्म, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

मैनपुरी में एक युवक ने किशोरी को बहाने से मंदिर के पास बुला कर किया दुष्कर्म, विरोध करने पर आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी।

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी ज़िले से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक ने किशोरी को मंदिर के पास बुलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। घटना बेवर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव में पानी की पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इसी में काम कर रहे एक युवक ने चार मई की रात नज़दीक ही रहने वाली एक 15 वर्षीय किशोरी को मंदिर के पास बुलाया। आरोपी युवक ने उसे बातों में उलझाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी दी।

किशोरी ने घर वापस पहुँच कर आप बीती सुनाई, बेटी के साथ दुष्कर्म सुन घर वाले सन्न रह गए। वह उसे लेकर थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल करा कर आरोपी के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुक़दमा दर्ज किया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में है। थानाध्यक्ष विदेश कुमार त्यागी ने बताया की पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LIVE TV