…तो अब बिना रुके भर जायेगा आपका टोल टैक्स

टोल टैक्सनई दिल्ली। अगर आप कहीं लम्बे सफ़र करने के लिए निकलते और आप सुकून के साथ गाड़ी चला रहे होते हैं। तभी अचानक से टोल प्लाज़ा पर रूक कर आपको टोल भरना पड़ जाता है। लेकिन अब आपको रुकना नहीं होगा। लेकिन उसके लिए आपकी कार पर एक डिवाइस लगा होना बहुत ज़रूरी हो जाता है। तभी आपको टोल प्लाजा पर रुकना नहीं पड़ेगा और ये डिवाइस खुद-ब-खुद आपका टोल भर देगा।

परिवहन मंत्रालय ने 1 दिसंबर के बाद हर नई कार पर ‘फास्टटैग डिवाइस’ को लगाना अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए मंत्रालय ने कार कंपनियों को साफ निर्देश दिए हैं कि वे हर कार पर इस डिवाइस को लगाएं।

अगर कार कपंनियां ये डिवाइस नई कारों पर नहीं लगाती हैं, तो इसके बाद आपको खुद ये डिवाइस कार पर लगवाना होगा।

भाजपा में शामिल हुए दीदी के सारथी, बोले- पीएम मोदी के मार्गदर्शन में काम करना मेरा सौभाग्य

बता दें मंत्रालय का ये निर्देश सभी 4 पहियों वाले वाहनों के लिए है।

कैसे लें फास्टटैग

फास्टटैग लेने के लिए आपको अपने बैंक से संपर्क करना होगा। इसे लेने के लिए आपका संबंधित बैंक में अकाउंट होना अनिवार्य है। फास्टटैग लेने के लिए आपको एक छोटी सी फीस अपने बैंक को देनी होती है। यह फीस 100 से 200 रुपये तक हो सकती है। आपको इसे समय-समय पर रिचार्ज करना होता है।

फास्ट टैग को यूज करने के लिए आपको बैंकों से कैशबैक जैसे कई ऑफर्स मिलते हैं। जैसे आईडीएफसी और एसबीआई बैंक आपको टोल पेमेंट पर 7.5 फीसदी कैशबैक देता है।

डिवाइस कैसे करता है काम

फास्टटैग एक स्मार्ट डिवाइस है, जो आप अपने बैंक से ले सकते हैं। यह आपके बैंक अकाउंट से लिंक होता है। इसे आपको अपनी कार के विंड स्क्रीन पर लगाना होता है।

जिन भी टोल प्लाजा पर यह डिवाइस लगा होता है, वहां आपको सिर्फ उसके करीब से गुजरना पड़ता है और डिवाइस सेंसर की मदद से वींड स्क्रीन पर लगे डिवाइस को कैप्चर लेता है और आपका टोल भर देता है।

भोपाल में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, सब इंस्पेक्टर निलंबित

बता दें फास्टटैग डिवाइस आपके बैंक खाते से जुड़ा होता है। यह सीधे आपके खाते से टोल भरता है। टोल भरने के बाद आपके रजिस्टर्ड नंबर पर मैसेज भी आ जाता है।

एनएचएआई ने की पहल

नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने फास्टटैग डिवाइस की सुविधा शुरू की है। इसे यूज करने से आपको न सिर्फ टोल प्लाजा पर खड़े रहने से छुटकारा मिलेगा, बल्कि आप टोल पर होने वाले खर्च में भी कमी कर पाएंगे।

एसबीआई समेत देश के लगभग सभी बड़े बैंक आपको फास्टटैग मुहैया करते हैं। साथ ही आप टोल प्लाजा ने भी इसे ले सकते हैं।  वहीं एनएचएआई के मुताबिक इसकी वैलिडिटी 5 साल तक होती है। इसके लिए एनएचएआई ने अक्टूबर में ही राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्थित सभी टोल प्लाजा में इसकी व्यवस्था कर दी है।

बता दें इस डिवाइस को अब आप सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर इस्तेमाल कर सकेंगे।

LIVE TV