इंसानियत शर्मसार: ब्वॉय फ्रेंड के सामने किया गैंग रेप फिर निर्वस्त्र कर सड़क पर फेंका

gang rapeजलंधर। दुमका में इंसानियत तो तब शर्मसार हुई जब एक यूवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसे निर्वस्त्र सड़क पर फेंक दिया गया। यह मामला दुमका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दिग्धी गांव के पास का है।

बुधवार देर रात करीब 15 से 20 युवकों ने युवती और उसके ब्वॉय फ्रेंड को घेर लिया। दोनों के साथ खुब मारपीट की। पीड़िता के ब्वॉय फ्रेंड की गर्दन पर चाकू रख कर 8 से 10 युवकों ने एक-एक कर के युवती के साथ दुष्कर्म किया।

डेरा सच्चा सौदा ने कबूली जमीन के नीचे कंकाल होने की बात!

दुष्कर्म करने के बाद डोभा में युवती को स्नान कराने के बाद उसे निर्वस्त्र छोड़ कर चले गए। इसके बाद मजबूर ब्वॉय फ्रेंड ने अपने कपड़े पहना कर रात करीब 11.30 बजे युवती को लेकर दुमका मुफस्सिल थाना पहुंचा। पीड़िता को पुलिस की सहायता से रात करीब 12 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती बेहोश हालत में मिली थी।

पीड़िता की उम्र करीब 19 साल बताई जा रही है और वह दुमका के एक बाइक शोरूम में काम करती है। वह अपने भाई के साथ दुमका शहर के एक मुहल्ले में रहती है। बुधवार की शाम करीब 6 बजे वह अपने ब्वॉय फ्रेंड के साथ बाइक से घूमने के लिए निकली थी।

गुरमीत राम रहीम के कॉलेज में पढ़ाई कर चुकी छात्रा ने किया खुलासा, जानिए क्या!

आपको बता दें कि देर शाम दोनों सड़क के किनारे बात कर रहे थे कि पांच-छह लड़के वहां आ गए और मोबाइल से बात कर 15-20 लड़के जुट गए। दोनों को घेर लिया और ब्वॉय फ्रेंड के गर्दन पर चाकू रख कर डरा दिया। ब्वॉय फ्रेंड के सामने ही  लड़कों ने युवती के साथ रेप किया।

दुमका सदर अस्पताल में युवती को रात करीब 12.30 बजे भर्ती किया गया। लेडी डॉक्टर को कॉल किया गया। सुबह करीब 3 बजे लेडी डॉक्टर अस्पताल पहुंचीं और पीड़िता का इलाज किया। पीड़िता खतरे से बाहर बताई जा रही है पर घटना के 24 घंटे बाद भी उसकी स्थिति गंभीर है। अस्पताल के महिला वार्ड में जहां पीड़िता को रखा गया हैं, वहां की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

एसपी मयूर पटेल ने मामले को गंभीरता से लिया है। करीब 10 लड़कों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इनमें छह के इस घटना में संलिप्त होने की आशंका है। पीड़िता के ब्वॉय फ्रेंड से उन लड़कों की पहचान कराई जा रही है। एसपी खुद दुमका मुफस्सिल थाना पहुंच कर मामले की छानबीन कर रहे हैं।

 

LIVE TV