चलती कार में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, सड़क किनारे फेंक फरार हुए दरिंदे

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में बुधवार को कॉलेज जा रही इंटरमीडिएट की छात्रा को अज्ञात कार सवार चार युवकों ने अगवा कर उसके साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म किया।

सामूहिक दुष्कर्म

दुष्कर्म के बाद युवक लड़की को सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी। पीड़िता को पुलिस ने बेहोशी की हालत में इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।

यह भी पढ़ें : ट्रांसफार्मर फुंकने से घरों में दौड़ा हाई वोल्टेज करंट, युवक की मौत

पुलिस अधीक्षक जोगेंदर कुमार ने बताया, “फिलहाल छात्रा बेहोश है और वह बदायूं जिले की बताई जा रही है। बुधवार की सुबह वह अपने घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी।

रास्ते में अज्ञात कार सवार चार युवकों ने उसे नशीला रुमाल सुंघा कर अगवा कर लिया और चलती कार में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद फतेहगंज पश्चिम थाना क्षेत्र में सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए।”

यह भी पढ़ें : काला हिरण शिकार मामले कोर्ट का फैसला आज, सलमान खान जाएंगे जेल?

उन्होंने बताया, “लड़की की उम्र सोलह-सत्रह साल होगी। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़की के होश में आने के बाद ही आरोपियों की पहचान संभव है। मामले की जांच की जा रही है।”

LIVE TV