Ganesh Chaturthi 2019: राशि के अनुसार मनाएं गणपति का त्योहार, पूरी होगी दिल की हर मुराद

आने वाली 2 तारीख को गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाएगा। यह त्योहार पहले केवल महाराष्ट्र में ही मनाया जाता था लेकिन अब यह त्योहार पूरे देश में मनाया जाने लगा है। इस त्योहार का लोगों की राशि से भी गहरा नाता है। राशि के हिसाब से अगर भोग भी लगाया जाएगा तो उचित फायदा मिलेगा। आइए जानते हैं राशि के हिसाब के कैसे गणपति बप्पा को करें खुश…

Ganesh Chaturthi 2019

मिथुन – हल्के हरे रंग की गणेश प्रतिमा को लाएं। मोदक का भोग लगाएं। ऐसा करने से बुद्धि और बल की प्राप्ति होगी।
कन्या – इस राशि वालों को इन्हें गाढ़े हरे रंग की गणेश प्रतिमा लानी चाहिए। नारंगी रंग के लड्डू का भोग लगाएं। इससे व्यापार में अधिक मुनाफा होगा।

मेष –  बप्पा की पिंक या लाल रंग की मूर्ति घर लाएं। साथ ही लड्डू का भोग लगाएं। इससे नौकरी में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
वृश्चिक –  गाढ़े लाल रंग के गणेश जी घर लाएं। नैवेद्य और मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाएं। ऐसा करने की जीवन की परेशानियां दूर होगी।

राष्ट्रीय खेल दिवस 2019: यह है होनहारों की पूरी लिस्ट, एक नजर में देखें

वृषभ –  अपने घर हल्के पीले रंग के गणेश जी लाएं और मोदक से भोग लगाएं। इससे घर और जीवन में सुख-समृद्धि का वास होगा।
तुला –  इस राशि वालों को सफेद रंग की गणेश प्रतिमा घर लानी चाहिए। साथ ही पीली रंग की बूंदी से भोग लगाएं। इससे शादीशुदा जीवन सुखी रहेगा।

मीन-  गाढे़ पीले रंग के गणेश जी घर लाएं। लाल फूलों से सजाएं और मोदक बनाकर भोग भी लगाएं। इससे रिद्धि- सिद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
मकर- हल्के नीले रंग की गणेश प्रतिमा को घर में स्थापित करें। मोदक का भोग लगाएं। इससे जीवन के कष्टों से मुक्ति मिलेगी।

सिंह – सिंदूरी रंग के गणेश जी लाने चाहिए। पीली बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं। इससे व्यक्ति को सम्मान की प्राप्ति होगी।
कर्क – सफेद रंग के गणेशजी की प्रतिमा लाएं और मोतीचूर के लड्डू से भोग लगाएं। इससे जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी।

Bhadrapada Amavasya 2019 – जानें कब है भाद्रपद अमावस्या, क्या है इसका धार्मिक महत्व

धनु – पीले रंग की गणेश प्रतिमा लाएं। इसके बाद पीले रंग के फूलों से सजाएं। वहीं पीले रंग के लड्डू से ही भोग लगाएं। इससे पारिवारिक सुख बढ़ेगा।
कुंभ – गाढ़े नीले रंग की गणेश प्रतिमा को घर लाएं और स्थापित करें। साथ ही नारंगी रंग की बूंदी का भोग लगाएं। इससे जीवन के कष्ट दूर होंगे।

LIVE TV