मछलियां लगाएंगी डेंगू पर रोक, फ़िरोज़ाबाद के तालाबों में छोड़ी गईं 25,000 मछलियां

फिरोजाबाद जिले में डेंगू के प्रकोप पर नियंत्रण पाने के लिए ‘गंबूजिया’ मछलियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। नगर निगम की टीमों द्वारा सोमवार को ‘गंबूजिया’ मछलियों को कई तालाबों में छोड़ा गया है। दरअसल, ये मछलियां पानी में पनपने वाले मच्छरों के लार्वा और उनके अंडों को खा लेती हैं। इन गंबूजिया मछलियां को नगर निगम द्वारा बदायूं से मंगाया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी दिनेश कुमार के मुताबिक़ अब तक करीब 25,000 मछलियों को नगर निगम की टीमों द्वारा कई तालाबों में छोड़ा जा चुका है। विशेषज्ञों का कहना है कि गंबूजिया मछलियां मच्छरों के लार्वा को खाती है। इससे मच्छरों से डेंगू फैलने का खतरा कम होगा। और तो और जलभराव वाले स्थानों पर केरोसिन डालने से भी लार्वा नहीं होता है।  

LIVE TV