
दिलीप कुमार
उत्तर प्रदेश में इन दिनो बेरोजगारी नजवानों के शादी में रोड़ा बनकर खड़ा है। बेरोजगार युवक इतना सोच रहा है कि वो बदसूरत होता जा रहा है। ऐसा ही एक घटना इटावा जिले के भरथना कोतवाली से सामने आई है। दरअसल ध्यान पुरवा गांव के निवासी महेश ने अपनी बेटी की विवाह औरैया जिले के बिधूना कोतवाली क्षेत्र निवासी अजय कुमार के साथ तय की थी। बीते दिन अजय व्याह रचाने के लिए दूल्हा बनकर बड़े धूमधाम से बारात लेकर बिधूना से इटावा के ध्यानपुरा गांव पहुंचे। लेकिन शादी में बड़ा ब्यवधान खड़ा हो गया ।

आपको बता दें कि 22 फरवरी 2022 को अजय कुमार ने अपने शुभ विवाह के लिए बिधुना से बारात लेकर एक निजी गेस्ट हाउस पहुंचे। घोड़ी पर सवार होकर अजय कुमार बड़ी धूमधाम से दूल्हे की पोषक में द्वारचार कार्यक्रम के लिए दरवाजे पर पहुंचे। लेकिन दुल्हन की सहेलियों ने दूल्हे राजा के उमड़ते अमरानों पर पानी फेर दिया।
बता दें कि जब वरमाला का कार्यक्रम चल रहा था, तभी दुल्हन की सहेलियों ने ध्यान दिया कि दूल्हा गंजा है और उसने चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी करा रखी है। फिर क्या था, उनकी ये बातें जयमाला मंडप में आग की तरह फैल गई और दुल्हन को भी इसकी भनक लग गई। इसके बाद दुल्हन ने इस बात की पुष्टि कराई तो पता चला कि दूल्हे ने ना केवल प्लास्टिक सर्जरी ही करा रखी थी बल्कि वह सर पर बालों का विग लगाने के साथ नकली दांत भी लगाया हुआ था।
इस घटना के बाद गुस्से से तमतमाई दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया और बारात लौटाने की बात कर दी। दुल्हन के इस रवैये के बाद मंडप में हड़कंप मच गया। मामले को मिल-बैठकर सुलझाने की पूरी कोशिश की गई लेकिन दुल्हन को दूल्हा रास नहीं आया। मामला इस हद तक बढ़ा कि मौके पर पुलिस पहुंच गई। हालांकि पुलिस ने कोई विधिक कार्रवाई नहीं की और दोनों पक्षों को मिल-बैठकर फैसला करने के लिए कहा। इसके बाद दोनों पक्षों ने शादी को रोकने का फैसला किया और बारात वापस लौट गई।