अब फ्रेंच फ्राई से उगेंगे आपके सिर पर बाल  

नई दिल्ली। आपने कई बार फ्रेंच फ्राइस तो खाया ही होगा। आपको बेहद पसंद भी आया होगा। लेकिन क्या आपको पता है कि यहीं फ्रेंच फ्राइस आपके सिर के खोए हुए बाल भी आपको लौटा सकती है। ये कोई मजाक नहीं बल्कि हकीकत है। अब आप फ्रेंच फ्राइस का लुत्फ भी उठा सकते हैं साथ ही अपने बाल भी उगा सकते हैं।

फ्रेंच फ्राई

दरअसल जापान के योकोहामा नेशनल यूनिवर्सिटी के साईंटिस्ट्स ने एक चूहों एक ऊपर एक रिसर्च किया है। जिसमें साइंटिस्ट ने पाया कि स्टेम सेल की मदद से चूहों के शरीर पर बाल उग गए हैं। ये स्टेम सेल बड़े नायाब होते हैं। आमतौर पर सेल कोई एक खास काम ही कर पाते हैं लेकिन स्टेम सेल की मदद से फॉलिकल तैयार किया जाता है।

यह भी पढ़ें-मेहंदी से सिर्फ आपके बाल ही नहीं बल्कि अब चमकेगा आपका दिमाग

बता दें कि फॉलिकल सेल्स 20 अलग-अलग तरह के सेल्स से मिलकर बनने वाला सेल होता है। जब इनका इन्टरैक्शन हॉर्मोन्स के साथ होता है तो हमारे बाल बड़े होने लगते है।

ये फॉलिकल जिन चीजों को मिलाकर बनता है, उन्हें पहली बार लैब में बनाया गया है। ये चीजें हेयर फॉलिकल जर्म्स कहलाती हैं। गंजेपन के इस रामबाण इलाज को अब से पहले कभी भी आर्टिफीशियली यानी शरीर के बाहर नहीं बनाया गया था।

यह भी पढ़ें-नाश्ते में ब्रेड खाना पड़ेगा भारी, बहुत जल्द होगी आपको ये बीमारी

वहीं यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर जुंजी फुकुदा का कहना है कि बड़े लेवल पर इसके प्रोडक्शन के लिए बर्तन पर लगने वाले मटीरियल का सही चुनाव बहुत जरूरी है। हमने ऑक्सिज़न-परमिएबल- डायमीथाइलपॉलिसिलोक्ज़ेन का इस्तेमाल बर्तन के तल पर लगाने के लिए किया। ये बहुत कारगर साबित हुआ। इस प्रयोग से एक साथ 5,000 हेयर फॉलिकल जर्म्स तैयार हो गए हैं। चूहे में इस ट्रांस्प्लांट करते ही उनके नए बाल आने शुरू हो गए। आने वाले समय में ये तरीका इंसानों के लिए भी कारगर होगा।

साभार: लल्नटॉप

LIVE TV