नाश्ते में ब्रेड खाना पड़ेगा भारी, बहुत जल्द होगी आपको ये बीमारी

नई दिल्ली। अक्सर लोग सुबह काम पर जल्दी जाने के चक्कर में ब्रेड बटर खाना सरल समझते हैं। हर घरों में सुबह के नाश्ते के लिए ब्रेड खाना अच्छा समझा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ब्रेड न जाने आपकी सेहत को कितना ज्यादा नुकसान पहुंचा रही है। आज हम आपको बताएंगे उन खतरों के बारे में जो ब्रेड खाने शरीर में उत्पन्न होता है।

ब्रेड

ब्रेड के नुकसान

ब्लड शुगर

रोज ब्रेड खाने से आपके शुगर लेवल पर खासा असर पड़ता है। इसे खाने से ब्लड शुगर का लेवल बढ़ जाता है। साथ ही इसे खाने से डायबिटीज का खतरा अधिक बढ़ जाता है।

म्यूकस की प्रॉब्लम

जो लोग रोजाना ब्रेड खाते हैं उन्हें आंव होने की आशंका बढ़ जाती है। जिससे शरीर तो कमजोर होता है ही साथ ही पाचन क्रिया भी कमजोर हो जाती है।

यह भी पढ़ें-रोज डे पर बांटिए नहीं खिलाइए गुलाब, तभी मिलेगी ‘कलेजे’ को ठंडक

जल्दी से नहीं पचता

ब्रेड के लसलसेपन के कारण वो आसानी से पचता नहीं है। इसे रोजाना खाने से पाचन संबंधी कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। ये समस्या बड़े और बच्चों दोनों को समान रूप से हो सकती है।

यह भी पढ़ें-इन बीमारी वाले छोड़ ही दें अदरक, स्वाद के चक्कर में जिंदगी पर मंडरा रहा खतरा

मोटापे की वजह

डॉक्टर्स की माने तो व्हाइट ब्रेड या फाइन ग्रेन फूड प्रोडक्ट्स को खाने के बाद ब्लड शुगर लेवल और इंसुलिन तेजी से बढ़ता है। साथ यह तेजी से नीचे भी आता है। ब्लड शुगर लेवल तेजी से कम होने के कारण हमें फिर से भूख लगती है और हम फिर खाते हैं। ज्यादा एनर्जी लेने के कारण हम मोटे होते जाते हैं।

LIVE TV