टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की सड़क हादसे में हुई मौत, मुंबई से सटे पालघर में हुआ हादसा

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की आज महाराष्ट्र के पालघर में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह अपनी मर्सिडीज से अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे, जो एक डिवाइडर से टकरा गई। मिस्त्री की उम्र 54 साल थी। बता दे कि, इस साल की शुरूआत में ही उनके पिता पालोनजी मिस्त्री का निधन हो गया था। साइरस के अलावा उनके परिवार में अब उनकी मां पेरिन डुबास, उनकी दो बहनें लैला मिस्त्री और अलु मिस्त्री रह गईं हैं।

वह टाटा ग्रुप के छठे चेयरमैन थे. दिसंबर 2012 में उनको रतन टाटा ने टाटा ग्रुप का चेयरमैन बनाया था, 2016 में उनको उनके पद से हटा दिया गया था। अचानक पद से हटाए जाने की वजह से उन्होंने कोर्ट का भी रुख किया था और वह राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण गये थे जहां उनके पक्ष में फैसला आया था, हालांकि इस फैसले के बाद रतन टाटा ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

LIVE TV