PNB के पूर्व उपप्रबंधक पर गिरी गाज, आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज

मुंबई केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को कहा कि उसने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के पूर्व उपप्रबंधक गोकुलनाथ शेट्टी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का एक मामला दर्ज किया है। गोकुलनाथ ने कथित तौर पर भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी व मेहुल चोकसी को 13,500 करोड़ रुपये का घोटाला करने में मदद की थी।

PNB के पूर्व उपप्रबंधक

सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “एजेंसी ने शेट्टी व उनकी पत्नी आशालता के खिलाफ गुरुवार रात मामला दर्ज किया है। आशालता मुंबई स्थित इंडियन बैंक में क्लर्क हैं।”

दंपत्ति पर भारतीय दंड संहिता व भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम 1988 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि शेट्टी व उनकी पत्नी ने एक अप्रैल, 2011 से 31 मई, 2017 के बीच बड़ी मात्रा में चल व अचल संपत्ति जमा की है।

आखिर कितना कारगर होगा बगावत की आग पर निष्कासन का ‘पानी’, पढ़ें पूरी खबर

सीबीआई ने अपनी प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि दंपत्ति ने 2.63 करोड़ रुपये की बेहिसाबी संपत्ति जमा की है।

प्राथमिकी में यह भी आरोप लगाया गया है कि आशालता शेट्टी ने अपने पति द्वारा संपत्ति अर्जित करने व उसे छिपाने में सक्रिय रूप से सहायता की।

‘हिन्दू कार्ड’ के सहारे ‘रानी’ को सत्ता पर काबिज़ कराने की तैयारी में BJP आलाकमान

गोकुलनाथ शेट्टी को करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी में कथित तौर पर लेटर्स ऑफ अंटरटेकिंग (एलओयू) जारी करने के लिए गिरफ्तार किया गया है। वह अभी भी मुंबई की जेल में हैं।

सीबीआई ने गोकुलनाथ के खिलाफ 15 मार्च को इसी तरह एलओयू जारी करने को लेकर एक अलग मामला दर्ज किया है। इन एलओयू का मूल्य 9.09 करोड़ रुपये था।

LIVE TV