‘नटवरलाल’ के कांसेप्ट को अपनाकर वन्य जीव प्रभाग ने पकड़ा TIGER, गांव वालों का खत्म हुआ डर

रिपोर्ट- अक्षय कुमार शर्मा 

बहराइच। बहराइच के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा कारीकोट के मजरा राजेंद्र सिंह पुरवा के प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीणों द्वारा तेंदुए की मौजूदगी की सूचना पर तीन दिन पहले वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में आज सुबह एक और तेंदुआ आ फंसा।

tiger

आपको बतादें कि 26 अगस्त को भी इस जगह पर वन विभाग के पिंजरे में एक तेंदुए को पकड़ा जा चुका है। जिसका मेडिकल परीक्षण कराकर वन विभाग ने तेंदुए को लॉयन सफारी इटावा में भेज दिया था लेकिन ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को चार दिन पहले फिर से सूचना दी गयी की आस पास के इलाके में एक और तेंदुए को चहल कदमी करते हुए देखा गया है।

ग्रामीणों की सूचना के आधार पर तीन दिन पहले वन विभाग ने फिर से इसी स्थान पर एक पिंजरा लगाया था जिसमे आज सुबह एक तेंदुआ फंसा हुआ मिला, तेंदुए के पिंजरे में फंसे होने की सूचना मिलने पर तत्काल वन विभाग की टीम ने तेंदुए को अपने कब्जे में लिया और तेंदुए को पिंजरे सहित कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के कार्यालय ले गयी।

आपको बता दें की  पिछले कुछ महीनो में इस इलाके से चार तेन्दुए पकड़े जा चुके हैं। कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग के आस पास बसे गावों में पिछले कई  दिनों से तेंदुओं ने भारी आतंक मचा रखा है। तेंदुए के हमले से अब तक दो लोगों  जान भी जा चुकी हैं। आस पास के ग्रामीणों में तेंदुए की वजह से अभी भी दहशत का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़े: हाइवे पर जारी तेज रफ्तार का कहर, धड़ाधड़ टकराई तीन गाड़ियों में कई घायल

वन अधिकारियों ने बताया है कि पकड़ा गया तेंदुआ डेढ़ से दो वर्ष का हो सकता है।  इसका  स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर इसे घने जंगल मे छोड़ दिया जायेगा।

LIVE TV