भारत को सबसे भ्रष्ट देश बताने पर मचा बवाल, कुमार विश्वास ने किया आग लगाने वाला ट्वीट

सबसे भ्रष्ट देशनई दिल्ली। फ़ोर्ब्स ने एशिया के सबसे भ्रष्ट देशों को सूची जारी की है। इस सूची में भारत को सबसे भ्रष्ट देश बताया है और पड़ोसी देश पाकिस्तान को चौथा स्थान दिया है। लिस्ट के मुताबिक पहले नंबर पर भारत, दूसरे पर वियतनाम, तीसरे पर थाईलैंड चौथे पर पाकिस्तान और पांचवें नंबर पर म्यांमार है।

यह भी पढ़ें:- 2019 के लिए मास्टर प्लान तैयार करने में जुटी RSS, अमित शाह ने भी दिया साथ

फ़ोर्ब्स के द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रांस्पेरेंसी इंटरनेशनल का ये सर्वे 18 महीने तक चला और इसमें 16 देशों के 20 हजार से ज्यादा लोगों से बातचीत की गई।

रिसर्च के बाद पता चला है कि अभी बहुत काम होना बाकी है। फोर्ब्स ने अपनी रिपोर्ट में भारत के बारे में कहा है कि भारत में पांच सार्वजनिक सेवाओं- स्कूलों, अस्पतालों, आईडी दस्तावेज, पुलिस और उपयोगिता सेवाएं- आधे से ज्यादा उत्तरदाताओं को रिश्वत देनी पड़ी है।

लेकिन फ़ोर्ब्स ने प्रधानमंत्री मोदी के भ्रष्टाचार के खिलाफ उठायें गए कदमों को देश के लोगों के बीच जगह जरुर बनाई है। सूची के अनुसार  53% लोगों का मानना है कि वो काफी अच्छी तरह आगे से जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-रॉकी यादव की सजा पर बोलीं आदित्य की मां, बेटे के हत्यारे को फांसी मत दो

फोर्ब्स के ट्वीट पर कुमार विश्वास ने भी ट्वीट कर के कहा है कि ‘पहले ही कहा था कि नंबर वन बना दूंगा, बना दिया’। कुमार विश्वास के ट्वीट पर सोशल मीडिया पर घमासान मच गया है।

https://twitter.com/DrKumarVishwas/status/903530205926404096

बता दें फ़ोर्ब्स ने जो सूची जारी की है वो मार्च 2017 की है। इसको अब क्यों जारी किया गया है, यह बड़ा सवाल बनकर सामने आया है।

LIVE TV