साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, प्रकोप से बचने का ये है एक मात्र मंत्र

15 फरवरी 2018, यानी आज इस साल का पहला सूर्य ग्रहण को पड़ेगा। सूर्य ग्रहण के 12 घंटे पहले सूतक लग जाते हैं और इस दौरान कुछ कामों को करने की मनाही होती है। यह सूर्य ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण होगा।

सूर्य ग्रहण

बता दें कि जनवरी 2018 में आए चंद्र ग्रहण के बाद अमावस्या को सूर्य ग्रहण पड़ेगा। 15 दिन के अंतराल पर साल का यह दूसरा ग्रहण है। इसके पहले 31 जनरवरी को पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण था।

सूतक में वर्जित हैं ये काम  

ग्रह दशा के मुताबिक सूर्य ग्रहण के 12 घंटे पहले सूतक लग जाता है। इस दौरान कुछ काम करने की मनाही होती है। इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ काम करने से बचना चाहिए।

ग्रहण का समय

भारतीय समय के मुताबिक यह ग्रहण 15 फरवरी की रात 12 बजकर 25 मिनट पर शुरू होगा और सुबह चार बजे इसका मोक्ष होगा। लेकिन बताया जा रहा है 15 फरवरी को सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा क्योंकि इसका असर आंशिक है।

बरतें ये सावधानियां

ग्रहण के समय मंदिर बिल्कुल न खोलें। भगवान को भी ग्रहण के दर्शन न होने दें। इससे घर में सुख समृद्धि नहीं आती है। आप ग्रहण के दौरान पूजा पाठ का कर सकते हैं।

ग्रहण के दौरान खाने वाली किसी भी चीज को खुला न रखें। इसमें तुलसी का पत्ता जरूर रखें लेकिन ध्यान रखें तुलसी के पत्ते को ग्रहण के पहले तोड़ कर रख लें।

सूर्य ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ काम नहीं करना चाहिए क्योंकि सूतक हावी रहता है। ग्रहण के बाद गरीबों में अन्न या अपनी राशि के अनुसार दान करना अच्छा माना जाता है।

असर मिला जुला

13 फरवरी को सूर्य मकर राशि से कुंभ राशि में अपना स्थान बदल रहा है। इसके बाद सूर्य ग्रहण है। ऐसी दशा में सभी 12 राशियों पर सूर्य के इस गोचर का असर देखा जाएगा।

एक तरफ सूर्यग्रहण कुछ राशियों के लिए यह ग्रहण अच्छा साबित होगा वहीं कुछ राशियों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

इन देशों में दिखाई देगा सूर्य ग्रहण-

यह ग्रहण दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत महासागर, चिली, ब्राजील और अंटार्कटिका आदि देशों में दिखाई देगा।

गर्भवती महिलाओं के लिए सावधानियां और उपाय

ग्रहण में गर्भवती महिलाओं बच्चों और बुजुर्गों को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। ऐसी धारणा है कि उस वक्त की कुछ किरणें खतरनाक असर डाल सकती हैं।

गर्भवती महिलाओं को ग्रहणकाल के दौरान सिलाई,कढ़ाई और काटने जैसे काम नहीं करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि ग्रहण के दौरान नुकीली चीजों का उपयोग करने से गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंचेगा।

गर्भवती महिलाएं इस मंत्र का करें जप

“ऊं आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्नो सूर्य: प्रचोदयात”

LIVE TV