एक्ट्रेस पायल रोहतगी एक बार फिर से विवादों में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो शेयर करने पर उनके खिलाफ पुणे के शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। रेपोर्टस के मुताबिक कांग्रेस महिला पदाधिकारी ने पायल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

दरअसल, पायल ने एक वीडियो जारी किया जिसमे उन्होंने महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किए। जिस वजह से उन पर एक्शन लिया गया हैं। जिसके चलते उन पर सेक्शन 153 a, 500, 505(2) और 34 आईपीसी की धारा के तहत केस दर्ज किया गया है।
बता दे बीते साल उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी मोतीलाल नेहरू को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसे लेकर वह सुखियों में आ चुकी हैं। तब भी उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया था जिसमे उन्होंने दावा किया था कि, ‘मुझे लगता है कि कांग्रेस परिवार ट्रिपल तलाक के इसलिए खिलाफ था क्योंकि मोतीलाल नेहरू की पांच पत्नियां थीं। साथ ही मोतीलाल जवाहर लाल नेहरू के सौतेले पिता थे।’ उन्होंने अपने दावे के पीछे ऐलिना रामाकृष्णा की बायोग्राफी का हवाला दिया था। उन्हे राजस्थान पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 66 और 67 के तहत केस दर्ज कर लिया था। बाद में पायल रोहतगी को जमानत मिल गई थी।
हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब अपने किसी विवादित बयान के चलते पायल मुश्किल में फंसी हों या फिर उन पर केस दर्ज हुआ है। इससे पहले भी कई मौकों पर अभिनेत्री की गिरफ्तारी हो चुकी है। पायल पर कुछ महीने पहले सोसायटी के चेयरमैन को गाली देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था।