
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के तीन अधिकारियों समेत चार लोगों के खिलाफ सदर कोतवाली में FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लोन खाता खोला गया और पीड़ित की ग्रेच्युटी राशि उसमें जमा कर दी गई।
पीड़ित देवनाथ ने कोर्ट में शिकायत करने के बाद कोर्ट के आदेश पर यह मुकदमा दर्ज हुआ। आरोपी में मंडल प्रमुख रक्तिमावा दान, सीनियर मैनेजर अल्पना त्रिवेदी, ज्ञानेंद्र प्रकाश वर्मा और प्रवीण कुमार शामिल हैं।
देवनाथ का कहना है कि उन्हें 2022 में बर्खास्त किया गया था और उनकी ग्रेच्युटी राशि फर्जी लोन खाते में डाल दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



