फुटबॉल वर्ल्ड कप : पहली बार हुआ फीफा का उद्घाटन समारोह, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

फीफा अंडर-17 फुटबॉल वर्ल्ड कपनई दिल्ली। पहली बार भारत में आयोजित हुए फीफा अंडर-17 फुटबॉल वर्ल्ड कप का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इसके साथ ही दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भारत और अमेरिका के बीच खेला जाने वाला पहला मुकाबला शुरू हो गया। ऐसा पहली बार हुआ जब दुनिया के किसी देश में फीफा वर्ल्ड कप का उद्घाटन समारोह हुआ हो। खबर के मुताबिक फीफा की ओर से पीएम मोदी को न्योता भेजा गया था।

फुटबॉल विश्व कप : पहली बार फीफा में पदार्पण करेगा भारत

भारत-अमेरिका मैच के दौरान खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, फीफा की महासचिव फातमा समौरा और फीफा टूर्नामेंटों के प्रमुख जेमी यारजा भी मौजूद हैं। इसके अलावा नेहरू स्टेडियम में भारतीय फुटबॉल के दिग्गज आईएम विजयन, बाईचुंग भूटिया और वर्तमान कप्तान सुनील छेत्री भी उपस्थित हैं।

पीएम मोदी ने देश के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ियों को सॉल देकर सम्मानित किया।

बता दें कि भारत पहली बार किसी फीफा विश्व कप में हिस्सा ले रहा है, साथ ही पहली बार विश्व कप की मेजबानी भी कर रहा है। इस वजह से आज का मुकाबला बड़ा ही अहम माना जा रहा है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट कर फीफा अंडर-17 विश्व कप में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों को शुभकामनाएं भी दी।

पीएम ने लिखा- फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने पहुंची सभी टीमों का स्वागत और उन्हें शुभकामनाएं। मैं आश्वस्त हूं कि फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप सभी फुटबाल प्रेमियों के लिए एक उत्सव है।

कब और कितने मैच होने हैं :-

इस टूर्नामेंट में दुनिया की 24 टीमें वर्ल्ड कप के खिताब के लिए एक दूसरे से भिड़ेंगी। इसके साथ ही यह टूर्नामेंट देश के 6 अलग-अलग शहरों में खेला जाना है, जिसके लिए इन 24 टीमों को 6 अगल-अलग ग्रुप में बांटा गया है।

ग्रुप ए  भारत, अमेरिका, कोलंबिया और घाना

ग्रुप बी  पैराग्वे, माली, न्यूजीलैंड और तुर्की

ग्रुप सी  ईरान, गिनी, जर्मनी और कोस्टा रिका

ग्रुप डी  कोरिया डीपीआर, नाइजर, ब्राजील और स्पेन

ग्रुप ई  हॉन्डुरस, जापान, न्यू कैलेडोनिया और फ्रांस

ग्रुप एफ  इराक, मेक्सिको, चिली और इंग्लैंड

फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप का शेड्यूल :-

6 अक्टूबर – कोलंबिया बनाम घाना, ग्रुप ए, दिल्ली, शाम 5 बजे

न्यूजीलैंड बनाम टर्की, ग्रुप बी, नवी मुंबई, शाम 5 बजे

भारत बनाम अमेरिका, ग्रुप ए, दिल्ली, शाम 8 बजे

पैराग्वे बनाम माली, ग्रुप बी, नवी मुंबई, शाम 8 बजे

7 अक्टूबर – जर्मनी बनाम कोस्टा रिका, ग्रुप सी, गोवा, शाम 5 बजे

ब्राजील बनाम स्पेन, ग्रुप डी, कोच्ची, शाम 5 बजे

ईरान बनाम गिनी, ग्रुप सी, गोवा, शाम 8 बजे

कोरिया डीपीआर बनाम नाइजर, ग्रुप डी, कोच्ची, शाम 8 बजे

8 अक्टूबर – न्यू कैलेडोनिया बनाम फ्रांस, ग्रुप ई, गुवाहाटी, शाम 5 बजे

चिली बनाम इंग्लैंड, ग्रुप एफ, कोलकाता, शाम 5 बजे

होंडुरस बनाम जापान- ग्रुप ई, गुवाहाटी, शाम 8 बजे

इराक बनाम मेक्सिको, ग्रुप एफ, कोलकाता, शाम 8 बजे

9 अक्टूबर – घाना बनाम अमेरिका, ग्रुप ए, नई दिल्ली, शाम 5 बजे

टर्की बनाम माली, ग्रुप बी, नवी मुंबई, शाम 5 बजे

भारत बनाम कोलंबिया, ग्रुप ए, दिल्ली, शाम 8 बजे

पैराग्वे बनाम न्यूजीलैंड, ग्रुप बी, नवी मुंबई, शाम 8 बजे

10 अक्टूबर – कोस्टा रिका बनाम गिनी, ग्रुप सी, गोवा, शाम 5 बजे

स्पेन बनाम नाइजर, ग्रुप डी, कोच्ची, शाम 5 बजे

ईरान बनाम जर्मनी, ग्रुप सी, गोवा, शाम 8 बजे

कोरिया डीपीआर बनाम ब्राजील, ग्रुप डी, कोच्ची, शाम 8 बजे

11 अक्टूबर – फ्रांस बनाम जापान, ग्रुप ई, गुवाहाटी, शाम 5 बजे

इंग्लैंड बनाम मेक्सिको, ग्रुप एफ, कोलकाता, शाम 5 बजे

होंडुरस बनाम न्यू कैलेडोनिया, ग्रुप ई, गुवाहाटी, शाम 8 बजे

इराक बनाम चिली, ग्रुप एफ, कोलकाता, शाम 8 बजे

12 अक्टूबर – माली बनाम न्यूजीलैंड, ग्रुप बी, नई दिल्ली, शाम 5 बजे

टर्की बनाम पैराग्वे, ग्रुप बी, नवी मुंबई, शाम 5 बजे

घाना बनाम भारत, ग्रुप ए, नई दिल्ली, शाम 8 बजे

अमेरिका बनाम कोलंबिया, ग्रुप ए, नवी मुंबई, शाम 8 बजे

13 अक्टूबर – कोस्टा रिका बनाम ईरान, ग्रुप सी, गोवा, शाम 5 बजे

गिनी बनाम जर्मनी, ग्रुप सी, कोच्ची, शाम 5 बजे

नाइजर बनाम ब्राजील, ग्रुप डी, गोवा, शाम 8 बजे

स्पेन बनाम DPR कोरिया, ग्रुप डी, कोच्ची, शाम 8 बजे

14 अक्टूबर – फ्रांस बनाम होंडुरस, ग्रुप E, गुवाहाटी, शाम 5 बजे

जापान बनाम न्यू कैलेडोनिया, ग्रुप E, कोलकाता, शाम 5 बजे

मेक्सिको बनाम चिली, ग्रुप F, गुवाहाटी, शाम 8 बजे

इंग्लैंड बनाम इराक, ग्रुप F, कोलकाता, शाम 8 बजे

इसके बाद 16, 17 और 18 अक्टूबर से राउंट ऑफ 16 मुकाबले खेले जायेंगे। इसमें जीत हासिल करने वाली टीमें 21 और 22 अक्टूबर को क्वार्टर फाइनल मैच खेलेंगी। 25 अक्टूबर को सेमीफाइनल मैच खेला जायेगा। वहीं 28 अक्टूबर को तीसरे स्थान के लिए मुकाबला होगा।

गौरतलब है कि टूनामेंट में कुल 52 मुकाबले होंगे, जिन्हें कोलकाता, कोच्ची, नई दिल्ली, मुंबई, गुवाहाटी और गोवा में खेला जाएगा। इसके साथ ही टूनामेंट का उद्घाटन मैच दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में है, जबकि फाइनल मैच कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में होगा।

LIVE TV