Father’s Day 2021: कहां से हुई इस दिन को मनाने की शुरुआत? आइये जानते हैं

हर वर्ष दुनिया भर के तमाम देशों में पितृ दिवस मनाया जाता है और पिता के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया जाता है। पिता का साया हमारे जीवन में एक अहम रोल अदा करता है। पिता का साथ हमें ऊंचाईयों तक पहुंचाने का हैसला देता है। वैसे तो जून महीने का तीसरा रविवार पितृ दिवस को समर्पित होता है लेकिन इस बार यह दिवस 20 जून को मनाया जाएगा।

वैसे तो हम सभी इस दिन को अच्छा बनाने के लिए अपने पिता के लिए तरह-तरह का प्रबंध करते हैं लेकिन क्या कभी आपने सोचना है कि हम इसे क्यों मनाते हैं? इस प्रथा की शुरुआत कैसे और किसने की? अगर आपको इसका जवाब नहीं पता तो आज इसके पीछे का राज भी जान लीजिए। अगर इतिहास की माने तो उसके अनुसार सोनोरा स्मार्ट डॉड ने अपने पिता विलियम जैकसन स्मार्ट के प्यार और त्याग से प्रेरित होकर पितृ दिवस की नींव रखी थी।

सोनोरा के पिता ने अमेरिकन सिविल वॉर में हिस्सा लिया था। चार भाई बहन और मां के गुजर जाने के बाद सोनोरा के पिता ने ही उन्हें पाला-पोसा था। पहली बार फादर्स डे अमेरिका में 19 जून 1910 में मनाया गया था। जिसके बाद वर्ष 1966 में अमेरिकी प्रेजिडेंट लिंडन बी. जॉनसन ने आधिकारिक तौर पर जून महीने के तीसरे रविवार के दिन पितृ दिवस मनाने की मंजूरी दे दी थी। तब से लेकर आज तक इस दिन को जून महीने की तीसरी तारीख में मनाया जाता है। इसकी शुरुआत भले ही अमेरिका से हुई हो लेकिन आज इसे लगभग सभी देश मनाते हैं।

LIVE TV