फरहान के फैंस के लिए स्‍पेशल है महेश बाबू की फिल्म का पहला गाना

मुंबई। लंबे इंतजार के बाद अब जाकर महेश बाबू की फिल्म ‘भारत अने नेनु’ का पहला गाना लॉन्‍च हुआ है। फिलहाल पहले गाने का केवल लिरिकल वर्जन ही सामने आया है। बीते दिन ही गाने की लॉन्‍चिंग की जानकारी दी गई थी। भारत अने नेनु का पहला गाना सिर्फ महेश नहीं बॉलीवुड फैंस के लिए भी बेहद स्‍पेशल है।

इस गाने से रॉकस्‍टार फरहान अख्‍तर से साउथ फिल्‍म इंडस्‍ट्री में कदम रखा है। बीते दिन सोशल मीडिया पर महेश बाबू ने फरहान को वेलकम करते हुए गाने की जानकारी दी थी। भारत अने नेनु के पहले गाने ‘I Dont Know’ को फरहान ने गाया है। गाने को सोशल मीडिया पर महेश ने रिलीज किया है। यह फरहान का पहला तेलुगू और दूसरा सिंगल सॉन्ग है।

इसके अलावा बता दें, फिल्‍म का टीजर अबतक काफी तहलका मचा चुका है। मूवी क्रिटिक्‍स के मुताबिक यह टीजर दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला टीजर बन चुका है।

यह भी पढ़ें: अभी तक डिप्रेशन से नहीं निकले कपिल, मिला एक और झटका

महेश बाबू की ‘भारत अने नेनु’ का टीजर करोड़ों लोगों ने देखा है और यह टीजर दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला टीजर बन चुका है। बीते दिन ही फिल्‍म का नया पोस्‍टर रिलीज हुआ है। यह फिल्‍म का पहला पोस्‍टर है जिसमें महेश के साथ कियारा आडवाड़ी दिखी हैं।

 

LIVE TV