सोनम की संगीत सेरीमनी की तैयारियां शुरू, इनके इशारों पर थिरकेंगे लोग

मुंबई। सोनम कपूर इन दिनों दो वजह से खबरों में छाई हुई है। एक वजह उनकी शादी और दूसरी उनकी अपकमिंग फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ है। कुछ दिन पहले ही जानकारी दी गई है कि वीरे दी वेडिंग  का ट्रेलर आने वाला है। दी गई जानकारी के मुताबिक कल (19 अप्रैल) को फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा। इन दिनों कपूर खानदान ने जहां सोनम की शादी को लेकर चुप्पी साधी हुई है वहीं फराह खान ने इसे लेकर बड़ा खुलासा किया है।

कपूर खानदान

सोनम की शादी को लेकर काफी समय से खबरें आ रही हैं। पिछले साल दिसंबर के महीने से सोनम की शादी की चर्चा सुर्खियों में है। पहले आई खबरों के मुताबिक दोनों की शादी अप्रैल में होने वाली थी। बाद में उनकी शादी से जुड़ी नई खबर सामने आई जिसके मुताबिक सोनम और आनंद आहूजा की शादी मई में होनी तय हुई है।

सोनम और आनंद पहले अपनी जिंदगी के खास दिन के लिए जेनेवा को चुना था। लेकिन बाद में वह भी बदल गई खबरों के मुताबिक दोनों मुंबई में ही 7 जन्‍मों के बंधन में बंधेंगे। शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्‍शन दिल्‍ली में आनंद के होमटाउन में होगा। इनकी शादी की सभी रस्‍में हिंदू रीति रिवाज से होगी। दोनों 6 से 7 मई के बीच शादी करेंगे।

कुछ महने पहले सोनम को आनंद की मां के साथ शॉपिंग करते देखा गया था। सोनम कोलकाता में एक ऐसे शॉपिंग स्टोर में देखी गई थीं जहां शादी के कपड़े और गहने दोनों मिलते हैं। इतना ही नहीं उस स्टोर में मनीष मल्होत्रा और अनामिका खन्ना के क्रिएशंस मिलते हैं।

सोनम और आनंद अपनी शादी में भीड़-भाड़ इकट्ठा नहीं करेंगी। फैमिली मेंमबर्स और करीबियों समेत तकरीबन 300 लोग सोनम और आनंद की शादी में शरीक होंगे।

यह भी पढ़ें: अनिल कपूर के बेटे से गोविंदा की भिड़ंत, वरुण के साथ से मिलेगी जीत ?

इन सभी खबरों के बीच फराह खान ने बताया है कि वह सोनम की संगहीत सेरीमनी की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। संगीत के लिए अनिल कपूर ने खासतौर से फराह को कोरियोग्राफी करने के लिए कहा है। अनिल के जुहू के बंगले के अनिल और उनकी पत्‍नी सुनीता रिहर्सल करने में जुटे हैं।

बता दें, सोनम और आनंद एक दूसरे को 3 साल से जानते हैं। आनंद एक बिजनेसमैन हैं। वह फैशन ब्रांड Bhane के मालिक हैं। उनका साल भर का टर्न ओवर करीब 28 अरब रुपए है।

 

LIVE TV