IND vs NZ: ऐसा क्या हुआ की बीच में ही रोकना पड़ा खेल, देखिए वीडियो

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच शुक्रवार (19 नवंबर) को खेले गए दूसरे टी-20 मैच की पहली इनिंग के दौरान खेल को कुछ पल के लिए रोकना पड़ गया था। हुआ युँ की, भारत बनाम न्यूज़ीलैंड मैच की पहली इनिंग के दौरान जब इंडियन टीम फ़ील्डिंग कर रही थी तब एक व्यक्ति मैदान की सिक्योरिटी तोड़कर, तेज़ दौड़ता हुआ मैदान में घुस गया और टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के पास पहुँच कर उनके पैरों के पास हाथ जोड़ते हुए लेट गया।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने इस फ़ैन का आभार व्यक्त करते हुए उसे बाहर जाने का इशारा किया। रोहित की बात मानते हुए वह फ़ैन बाहर की तरफ़ जाने लगा और साथ ही सिक्योरिटी गार्ड भी मैदान में पहुँच गए। इस दौरान पूरे स्टेडियम में जमकर शोर मचने लगा। टीम इंडिया, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) व क्रिकेट के फ़ैंस इस वाकिये को ट्विटर पर ख़ूब शेयर कर रहे हैं।

साल 2018 में विजय हज़ारे ट्रॉफ़ी (Vijay Hazare Trophy) में जब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मुंबई की तरफ़ से 21 रन बनाकर खेल रहे थे तब भी एक ऐसा ही वाक़या हुआ था। उस वक़्त भी एक फ़ैन मैदान पर पहुँच गया और रोहित (Rohit) के पैरों में गिर कर उनके पैर छूने लगा। असहजता के साथ रोहित (Rohit) ने इस फ़ैन को उठाया। उठने के बाद वह फ़ैन रोहित (Rohit) के गले लगने का प्रयास करने लगा। ऐसा वाक़या सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar), सौरभ गांगुली (Saurav Ganguly) और महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के साथ भी हो चुका है।

यह भी पढ़ें – कोहली की गैर- मौजूदगी में कप्तान रोहित का बड़ा बयान, बोले- खिलाड़ियों को फ्रीडम देना जरूरी

LIVE TV